फ्रांस और फ्रांस टूरिज्म की जानकारी / France in Hindi
फ्रांस का पूरा नाम फ्रेंच रिपब्लिक है यह पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है फ्रांस तीन तरफ से समुद्र से घिरा
है, यहाँ फ्रेंच भाषा बोली जाती है, फ्रांस की राजधानी पेरिस है, पेरिस फ्रांस का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ फ्रांस का सबसे
बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है । फ्रांस का क्षेत्रफल 6,43,801 वर्ग किलोमीटर है फ्रांस क्षेत्रफल के लिहाज से यूरोपियन यूनियन का सबसे
बड़ा देश है। फ्रांस की जनसँख्या 2019 में लगभग 6.7 करोड़ है।
> फ्रांस एक विकसित देश है यह 2019 में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था वाला देश भी है। फ्रांस एक परमाणु शक्ति संपन्न देश होने के साथ साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) का स्थायी सदस्य भी है जिसके कारण इसे वीटो का अधिकार भी प्राप्त है, फ्रांस यूरोपियन यूनियन जो की 28 देशों का एक समूह है इसका एक सदस्य देश है , फ्रांस की करेंसी/मुद्रा का नाम यूरो (EURO) है, यूरो करेंसी 2019 में फ्रांस के साथ साथ यूरोपियन यूनियन के 19 देशों में भी प्रयोग की जाती है । फ्रांस में हर साल 8.3 करोड़ पर्यटक आते है जो की विश्व में सबसे ज्यादा है।

![]() |
फ्रांस / France |
फ्रांस के पर्यटन स्थल (Tourist places in France)
फ्रांस दुनिया में सबसे अधिक पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है वैसे तो फ्रांस में बहुत सारे पर्यटन स्थल है लेकिन कुछ जगह ऐसी है जहाँ हर पर्यटक जाना पसंद करता है इनमे से कुछ इस प्रकार है :-पेरिस
Paris

पेरिस फ्रांस का सबसे मशहूर शहर है तथा यह दुनिया के सबसे सुन्दर शहरों
में से एक है, पेरिस अपने ऐतिहासिक स्मारकों तथा संग्राहलयों के लिए
विश्व भर में प्रसिद्व है। पेरिस में आइफ़िल टावर फ्रांस का सबसे
मशहूर टूरिस्ट प्लेस है, आइफ़िल टावर को हर साल 7 करोड़ से ज्यादा लोग देखने
आते है।
ऐनेन्सी
![]() |
Annecy |
एनेंसी एक रिवर टाउन है यह थिओ और लेक डी एनेंसी नदियों के संगम पर बसा हुआ है यह शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों, गलियों, और नहरों के लिए प्रसिद्व है।
अर्लीस
Arles
अर्लिस फ्रांस का एक शहर है इसे यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट
का दर्जा प्राप्त है यह फ्रांस की सबसे मशहूर जगहों में से एक
है। 
बिआरिट्ज़
Biarritz
बीअारिटस फ्रांस में समुद्र के किनारे स्तिथ शहर है यह अपने समर रिसॉर्ट्स
के लिए प्रसिद्ध है यह पर लोग समुद्र में सर्फिंग करने, नाईट लाइफ का आनंद
लेने जाते है। यह पर कई सर्फिंग ट्रेनिंग स्कूल है तथा यह पर सालाना सर्फिंग
प्रतियोगिता भी होती है। 
बोरडीएक्स
![]() |
Bordeaux |
बोरडीअक्स फ्रांस में स्तिथ एक पोर्ट सिटी है यह अपने अद्वितीय संग्राहलयों, चर्च, कथीड्रल, और विंटेज मेंशन के कारण हर साल लाखों टूरिस्ट और स्टूडेंट्स को अपनी और आकर्षित करता है यह शहर वाइन बनाने के लिए भी मशहूर है।
चेमबोर्ड कासल
![]() |
Chambord Castle |
चेमबोर्ड कासल का निर्माण 1547 में किया गया था यह अपने आश्चर्यजनक आर्किटेक्चर, बनावट और कारीगरी के कारन पुरे फ्रांस में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है।
नीस
![]() |
Nice |
नीस फ्रांस में समुद्र के किनारे स्तिथ एक शहर है इस शहर के समुद्री किनारे (Beach) और खुली धुप का मौसम बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।
लॉर्ड्स
![]() |
Lourdes |
लॉर्ड्स फ्रांस के दक्षिण पश्चिम में स्तिथ एक क़स्बा है यहाँ स्तिथ लॉर्ड्स कथीड्रल एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
लौवर म्यूजियम
![]() |
Louvre Museum |
लौवर म्यूजियम पेरिस में स्तिथ है यह दुनिया का सबसे बड़ा कला संग्राहलय (Art
Museum) है किसी समय यह फ्रांस के राजा का निवास होता था इसके सामने
स्तिथ कांच का पिरामिड 1917 में बनाया गया था इस संग्रालय में 30000 से
ज्यादा कलाकृति मौजूद है। दुनिया की सबसे मशहूर मोनालिसा पेंटिंग भी यहीं पर
है।
माउंट सेंट मिचेल फ्रांस के नॉरमैंडी कसबे में स्तिथ एक टापू है यह अपने सुन्दर प्राकतिक द्रश्यो के कारण फ्रांस में एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
पलाइस गर्निएर ओपेरा हाउस फ्रांस के पेरिस शहर में स्तिथ है इसका निर्माण 1875 में किया गया था इस ओपेरा हाउस में 1979 सीट है यह ओपेरा हाउस संगीत प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है।
प्लेस दी ला कॉनकॉर्ड फ्रांस के पेरिस शहर में स्तिथ सबसे बड़े पब्लिक स्क्वायर में से एक है यह लगभग 19 एकड़ में फैला है यह स्क्वायर फ्रांस के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षणों का गवाह रहा है जैसे की किंग लुइस 16वें का पतन।
प्लेस दे वसगेस पेरिस में स्तिथ एक अन्य पब्लिक स्क्वायर है यह फ्रांस में योजनाबद्ध तरीके से बनाया गया सबसे प्राचीनतम स्क्वायर है इसका निर्माण 1605 से 1612 के मध्य किया गया था यह फ्रांस का एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट प्लेस है।
सक्रे केउर फ्रांस के पेरिस शहर में स्तिथ एक बहुत ही प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च है जो की एक बहुत प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस भी है।
माउंट सेंट मिचेल
![]() |
Mont Saint Michel |
माउंट सेंट मिचेल फ्रांस के नॉरमैंडी कसबे में स्तिथ एक टापू है यह अपने सुन्दर प्राकतिक द्रश्यो के कारण फ्रांस में एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
पलाइस गार्नियर ओपेरा हाउस
![]() |
Palais Garnier Opera House |
पलाइस गर्निएर ओपेरा हाउस फ्रांस के पेरिस शहर में स्तिथ है इसका निर्माण 1875 में किया गया था इस ओपेरा हाउस में 1979 सीट है यह ओपेरा हाउस संगीत प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है।
प्लेस दी ला कॉन्क्रेड
![]() |
Place De La Concorde |
प्लेस दी ला कॉनकॉर्ड फ्रांस के पेरिस शहर में स्तिथ सबसे बड़े पब्लिक स्क्वायर में से एक है यह लगभग 19 एकड़ में फैला है यह स्क्वायर फ्रांस के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षणों का गवाह रहा है जैसे की किंग लुइस 16वें का पतन।
प्लेस दे वॉसगेस
![]() |
Place De Vosges |
प्लेस दे वसगेस पेरिस में स्तिथ एक अन्य पब्लिक स्क्वायर है यह फ्रांस में योजनाबद्ध तरीके से बनाया गया सबसे प्राचीनतम स्क्वायर है इसका निर्माण 1605 से 1612 के मध्य किया गया था यह फ्रांस का एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट प्लेस है।
सक्रे केउर
![]() |
Sacre Coeur |
सक्रे केउर फ्रांस के पेरिस शहर में स्तिथ एक बहुत ही प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च है जो की एक बहुत प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस भी है।
फ्रांस में क्या प्रसिद्ध है (What is famous in France)
फ्रांस में वैसे तो बहुत सी चीजे प्रसिद्ध है पर उनमे से कुछ इस
प्रकार है :-
फैशन इंडस्ट्री (Fashion Industry)
फ्रांस के पेरिस शहर को दुनिया में फैशन की राजधानी (Fashion Capital
of the World) का दर्जा प्राप्त है फ्रांस में दुनिया के बेहतरीन
डिजाइनर मिलते है दुनिआ के कुछ सबसे बेहतरीन फैशन डिजाइनिंग
इंस्टिट्यूट फ्रांस में है। फ्रांस में फैशन इंडस्ट्री की
शुरुआत 18वीं सदी में ही हो गयी थी। आज फ्रांस
वुइत्तोन (Vuitton), डिओर (DIOR), गिवेंची ( Givenchy), केलिन (Celine),
रोचस (Rochas)
जैसे कई ब्रांड्स का घर है। फ्रांस में हर साल दुनिआ में सबसे
अधिक फैशन आइटम्स की खरीददारी होती है। फ्रांस में कई फैशन शोज हर साल होते
है जिनका हिस्सा बनने दुनिया के हर हिस्से से लोग आते है।
वाइन (Wine)
फ्रांस अपनी विंटेज वाइन्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है फ्रांस में वाइन
बनाने की बहुत बड़ी इंडस्ट्री है फ्रांस की सबसे प्रसिद्ध वाइन्स
रेड बोरडिक्स (Red Bordeaux), ड्राई वाइट बोरडिक्स (Dry White
Bordeaux), रेड बरगंडी (Red Burgundy), तथा शैम्पेन (Champagne)
हैं।
फ्रेंच चीस ( French Cheese)
फ्रांस में दुनिया की सबसे स्वादिष्ट चीस बनाई जाती है फ्रांस की चीस बहुत मशहूर है फ्रांस के हर प्रांत में चीस बनाने का अपना अलग तरीका है फ्रांस में 1000 से ज्यादा तरह की चीस बनाई जाती है, फ्रांस में चीस को मुख्यतः तीन श्रेणियों में बांटा जाता है 1. ब्लू चीस 2. सॉफ्ट चीस 3. प्रेस्ड चीस।टूर डी फ्रांस (Tour De France)
हर साल फ्रांस में टूर डी फ्रांस रेस का आयोजन किया जाता है यह दुनिआ की सबसे प्रसिद्ध साईकिल रेस होती है यह 3500 किलोमीटर लम्बी साईकल रेस होती है जिसमे 21 से 23 दिन लगते है इस रेस में केवल पुरुष साइकिलिस्ट ही हिस्सा लेते है।इन्फ्रास्टक्चर (Infrastructure)
फ्रांस का इन्फ्रास्टक्चर बहुत ही उन्नत और असाधारण है फ्रांस में ऐसा कोई स्थान नहीं जहाँ किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा हो फ्रांस में हर जगह पर बहुत ही सुविधाजनक पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे की रेलवे, वाटरवे, और रोडवे उपलब्ध है जो की बहुत ही सस्ते है। फ्रांस में हर जगह बिजली और पानी बहुत ही सस्ती दर पर उपलब्ध है और इन सभी व्यवस्थाओं का निर्माण देखभाल और मेन्टेन्स फ्रेंच गवर्मेन्ट द्वारा बहुत ही बुद्धिमानी से और प्राथमिकता से किया जाता है।टूरिस्ट प्लेस (Tourist Place)
फ्रांस के टूरिस्ट प्लेस दुनिया भर में मशहूर है फ्रांस हर साल
दुनिया से सबसे अधिक टूरिस्ट की मेजबानी करता है फ्रांस के पेरिस शहर
में स्तिथ आइफ़िल टावर सबसे अधिक विजिट किया जाने वाला टूरिस्ट प्लेस है।
फुटबॉल (Football )
फुटबॉल फ्रांस में सबसे ज्यादा पसंदीदा और सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल है फ्रांस में इसे सॉकर भी कहते है फुटबॉल को फ्रांस का राष्ट्रीय खेल भी कहा जा सकता है
साइकिलिंग (Cycling)
साइकिलिंग फ्रांस में कुछ सबसे महत्वपूर्ण खेलों में से एक है फ्रांस में हर साल होने वाली टूर डी फ्रांस रेस दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित साइकल रेस है यह 3 हफ्तों के रेस होती है जिसमे कई देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेते है इस रेस को जितना किसी भी साइकिलिस्ट के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है।
टेनिस (टेनिस)
टेनिस फ्रांस का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण खेल है यहाँ पर बहुत से लोग दैनिक जीवन में रोज टेनिस खेलते है यह उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा होता है, फ्रांस में हर साल रोलैंड गर्रोस (Roland-Garros) टेनिस टूर्नामेंट होता है जिसे फ्रेंच ओपन (French Open) भी कहते है यह टेनिस के कुछ सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से एक होता है।
रग्बी (Rugby)
रग्बी फ्रांस का एक और सबसे महत्वपूर्ण खेल है फ्रांस में ढाई लाख से ज्यादा रेजिस्टर्ड रग्बी प्लेयर है फ्रांस के घरेलु रग्बी टूर्नामेंट दुनिया में बेहतरीन होते है फ्रांस में इस खेल में बहुत पैसा मिलता है इसलिए दुनिया के हर हिस्से से बेहतरीन खिलाड़ी फ्रांस में रग्बी खेलने आते है।
इनके अलावा घुड़सवारी, जुडो, सेलिंग, स्कीइंग, मोटरस्पोर्ट्स आदि खेल भी फ्रांस में बहुत पसंद किये जाते है।
फ्रांस में कौनसे स्पोर्ट्स प्रसिद्ध है (Famous Sports in France)
फ्रांस में वैसे तो बहुत से खेल प्रचलित है लेकिन उनमे से कुछ सबसे महत्वपूर्ण खेल इस प्रकार है :-फुटबॉल (Football )
फुटबॉल फ्रांस में सबसे ज्यादा पसंदीदा और सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल है फ्रांस में इसे सॉकर भी कहते है फुटबॉल को फ्रांस का राष्ट्रीय खेल भी कहा जा सकता है
साइकिलिंग (Cycling)
साइकिलिंग फ्रांस में कुछ सबसे महत्वपूर्ण खेलों में से एक है फ्रांस में हर साल होने वाली टूर डी फ्रांस रेस दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित साइकल रेस है यह 3 हफ्तों के रेस होती है जिसमे कई देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेते है इस रेस को जितना किसी भी साइकिलिस्ट के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है।
टेनिस (टेनिस)
टेनिस फ्रांस का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण खेल है यहाँ पर बहुत से लोग दैनिक जीवन में रोज टेनिस खेलते है यह उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा होता है, फ्रांस में हर साल रोलैंड गर्रोस (Roland-Garros) टेनिस टूर्नामेंट होता है जिसे फ्रेंच ओपन (French Open) भी कहते है यह टेनिस के कुछ सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से एक होता है।
रग्बी (Rugby)
रग्बी फ्रांस का एक और सबसे महत्वपूर्ण खेल है फ्रांस में ढाई लाख से ज्यादा रेजिस्टर्ड रग्बी प्लेयर है फ्रांस के घरेलु रग्बी टूर्नामेंट दुनिया में बेहतरीन होते है फ्रांस में इस खेल में बहुत पैसा मिलता है इसलिए दुनिया के हर हिस्से से बेहतरीन खिलाड़ी फ्रांस में रग्बी खेलने आते है।
इनके अलावा घुड़सवारी, जुडो, सेलिंग, स्कीइंग, मोटरस्पोर्ट्स आदि खेल भी फ्रांस में बहुत पसंद किये जाते है।
फ्रांस के रोचक तथ्य (Intresting Facts About France)
- फ्रांस में हर साल फ्रांस की जनसँख्या से ज्यादा पर्यटक घूमने आते है
- फ्रांस में 5 साल रहने पर वहाँ की नागरिकता मिल जाती है।
- फ्रांस का राष्ट्रीय पशु गैलिक (Gallic) प्रजाति का मुर्गा है।
- फ्रांस में 12 टाइम ज़ोन्स है।
- फ्रांस यूरोपियन यूनियन का सबसे बड़ा देश है।
- फ्रांस में मृत व्यक्ति से भी शादी की जा सकती है।
- फ्रांस दुनिया का सबसे बड़ा वाइन बनाने वाला देश है।
- फ्रांस में 1000 से ज्यादा तरह का चीस बनाया जाता है।
- फ्रांस में कुल 28 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है।
- फ्रांस का लौवर म्युसियम दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला म्युसियम है।
दोस्तों इस पोस्ट में हमने फ्रांस के बारे में कुछ
महत्वपूर्ण जानकारी सरल शब्दों में देने की कोशिश की है यदि
इस पोस्ट से सम्बंधित आपके कोई सुझाव या सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स
में लिख सकते है इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद्।
धन्यवाद्
ज्ञान और जानकारी
www.Gyanorjankari.in