तांबा के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Copper In Hindi
तांबा क्या है (What is Copper)
तांबा एक धातु है, तथा रासायनिक रूप से यह तत्व है। तांबा लाल-भूरे रंग की लचीली( Ductile) और नरम (Malleable) धातु होती
है। तांबा का सिंबल (Symbol) Cu है, तथा इसका परमाणु
क्रमांक 29 है। तांबा का परमाणु भार 63.546 AMU होता है, तथा इसके
परमाणु में 29 इलेक्ट्रान, 29 प्रोटोन और 35 न्यूट्रॉन होते है। तांबा
सामान्य तापमान पर ठोस होता है। तांबा का गलनांक (मेल्टिंग पॉइंट )
1084.62 डिग्री सेल्सियस (1984.32 डिग्री फेरेनाइट) तथा इसका क्वथनांक
(बॉइलिंग पॉइन्ट) 2560 डिग्री सेल्सियस (4640 डिग्री फेरेनाइट) होता है।
तांबा का घनत्व 8.96 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में स्थिति :- आवर्त सरणी में तांबा ब्लॉक D, ग्रुप 11 और पीरियड
4 में स्थित होता है।
ताँबे का प्रयोग हजारों सालों से किया जा रहा है, इसलिए इसकी खोज किसने
की यह अज्ञात है।
तांबा के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य
तांबा एक धातु है, तथा रासायनिक रूप से यह तत्व है। तांबा लाल-भूरे रंग की लचीली( Ductile) और नरम (Malleable) धातु होती है। तांबा का सिंबल (Symbol) Cu है, तथा इसका परमाणु क्रमांक 29 है। तांबा का परमाणु भार 63.546 AMU होता है, तथा इसके परमाणु में 29 इलेक्ट्रान, 29 प्रोटोन और 35 न्यूट्रॉन होते है। तांबा सामान्य तापमान पर ठोस होता है। तांबा का गलनांक (मेल्टिंग पॉइंट ) 1084.62 डिग्री सेल्सियस (1984.32 डिग्री फेरेनाइट) तथा इसका क्वथनांक (बॉइलिंग पॉइन्ट) 2560 डिग्री सेल्सियस (4640 डिग्री फेरेनाइट) होता है। तांबा का घनत्व 8.96 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में स्थिति :- आवर्त सरणी में तांबा ब्लॉक D, ग्रुप 11 और पीरियड 4 में स्थित होता है।
ताँबे का प्रयोग हजारों सालों से किया जा रहा है, इसलिए इसकी खोज किसने की यह अज्ञात है।

तांबा के गुण (Properties of Copper in Hindi)
![]() |
Copper in Hindi |
- तांबा लाल भूरे रंग की लचीली और नर्म धातु होती है।
- तांबा उष्मा का सबसे अच्छा संवाहक होता है।
- तांबा बिजली का दूसरा सबसे अच्छा संवाहक होता है, तथा चांदी बिजली की सबसे अच्छी संवाहक धातु होती है, परन्तु चांदी की कीमत बहुत अधिक होने कारण बिजली के उपकरणों में चाँदी की जगह ताँबे का प्रयोग अधिक किया जाता है।
- तांबा में रासायनिक प्रतिक्रिया बहुत कम होती है।
- नम हवा के संपर्क में आने पर ताँबे के ऊपर एक हरे रंग की परत बन जाती है जिसे पटिना कहते है, यह परत ताम्बे को वातावरण से होने वाले और अधिक नुक्सान से बचाती है।
- तांबा की गिनती ऐसे कुछ धातुओं में होती है जिनका अलग रंग होता है, जबकि अधिंकांश धातु ग्रे और सिल्वर रंग की होती है।
- ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और सल्फरडाईऑक्साइड पिघले हुए ताँबे में घुलनशील होती है।
- तांबा ऑक्सीजन की उपस्थिति में नाइट्रिक एसिड और सल्फुरिक एसिड में बड़ी आसानी से घुल जाता है।
तांबा के उपयोग (Uses of Copper in Hindi)
- प्राचीन समय में तांबा का उपयोग हाथ के औजार और सिक्के बनाने के लिए किया जाता था।
- तांबा उष्मा का सबसे अच्छा संवाहक होता है, इसलिए इसका उपयोग हीटिंग सिस्टम, हीट एक्सचेंजर, रेफ्रिजरेशन ट्यूबिंग, AC ट्यूबिंग, कॉपर क्रूसिबल, बर्तन आदि बनाने के लिए किया जाता है।
- तांबा का उपयोग मिश्रधातु बनाने के लिए किया जाता है, ताँबे के उपयोग से 400 से भी अधिक प्रकार के मिश्रधातु बनाए जाते है जिनमें अलग अलग प्रकार के गनमेटल, पीतल, कांसा, कॉपर-निकल आदि मिश्र धातुएं प्रमुख है। स्वर्ण में भी कुछ मात्रा में तांबा मिलाकर गहने बनाए जाते है।
-
तांबा की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है इसलिए इसका प्रयोग
पानी के पाइप और उनकी फिटिंग बनाने में, ऑयल और गैस लाइन बनाने में,
रेनवाटर सिस्टम बनाने में में किया जाता है। समुद्री जहाजों के कई हिस्से
और उपकरण
भी ताँबे और ताँबे की मिश्रधातुओं से बनाए जातें है।
- तांबा बिजली का दूसरा सबसे अच्छा संवाहक होता है, इसलिए इसका उपयोग बिजली के काम आने वाली जयादातर चीजे जैसे बिजली के तार, इलेक्ट्रोड, बिजली की मोटर आदि बनाने में होता है।
- ताँबे का यौगिक कॉपर सल्फेट का उपयोग कृषि में कीटनाशक रूप में किया जाता है, इसके अलावा कॉपर सल्फेट का उपयोग जल शोधन में तथा स्याही के लिए नीला वर्णक (पिग्मेंट) बनाने में किया जाता है।
- कपड़ो में रंगों को स्थाई बनाने के लिए ताँबे का यौगिक कॉपर क्लोराइड (CuCl2) का प्रयोग किया जाता है।
- ताँबे का यौगिक क्यूप्रस क्लोराइड (CuCl) एक जहरीला सफ़ेद पाउडर होता है, इसका उपयोग कार्बन-डाईऑक्साइड को अवशोषित करने के लिए किया जाता है।
- ताँबे का यौगिक कॉपर साइनाइड (CuCN) का उपयोग एलेक्ट्रोप्लेटिंग में किया जाता है।
तांबा के रोचक तथ्य (Interesting Facts of Copper in Hindi)
-
पुरातात्विक साक्ष्यों से ज्ञात होता है है की 11000 वर्ष पूर्व भी ताम्बे का उपयोग किया जाता था।
-
लोहा और
एल्युमिनियम
के बाद तांबा दुनिया में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली ओधोगिक धातु है
- एक वयस्क इंसान को प्रतिदिन लगभग 1.2 मिलीग्राम ताँबे की आवश्यकता होती है, यह हमारे शरीर में ऊर्जा स्थानांतरण में मदद करता है। इससे अधिक मात्रा में तांबा शरीर के लिए विषैला होता है।
- हमारे शरीर में तांबा हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है।
- एक औसत घर में लगभग 100 से 125 किलो ताँबे का प्रयोग होता है।
-
स्वर्ण
में कुछ मात्रा में तांबा उपस्थित होता
है, यहाँ तक की 24 कैरट
स्वर्ण
में भी कुछ मात्रा में तांबा पाया जाता है।
- तांबा 100 % रिसाइकिल किया जा सकता है, इसलिए एक अनुमान के अनुसार दुनिया में कुल उत्पादन किये गए ताँबे का 80 % आज भी उपयोग किया जा रहा है।
-
तांबा लोहे से लगभग 15 % अधिक भारी होता है।
- दुनिया में ताँबे का सबसे अधिक उत्पादन चिली में होता है।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- लोहा धातु के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Iron in Hindi
- Mercury Metal in Hindi / पारा धातु की जानकारी
- प्लैटिनम धातु की जानकारी Platinum Metal in Hindi
- टाइटेनियम धातु की जानकारी Titanium Metal in Hindi
- एल्युमीनियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Aluminum in Hindi
- तांबा के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Copper In Hindi
- निकल के उपयोग, गुण और रोचक तथ्य Nickel in Hindi
- प्लूटोनियम (Plutonium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Plutonium in Hindi
- यूरेनियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Uranium in Hindi
- लिथियम के गुण, इसके उपयोग और रोचक तथ्य Lithium in Hindi
- थोरियम (Thorium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Thorium In Hindi
- सोडियम (Sodium) के उपयोग, गुण और रोचक तथ्य Sodium in Hindi
- पोटैशियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Potassium in Hindi
- मैग्नीशियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Magnesium in Hindi
- ज़िंक धातु के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Zinc Metal in Hindi
- कोबाल्ट धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Cobalt in Hindi
- क्रोमियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Chromium information in Hindi
- मैंगनीज धातु के गुण, उपयोग और जानकारी Manganese information in Hindi
- वैनेडियम धातु के गुण, इसके उपयोग और रोचक जानकारी Vanadium information in Hindi
- टिन (Tin) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Tin Metal in Hindi
- सीसा (Lead) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Lead Metal in Hindi
- कैडमियम (Cadmium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Cadmium in Hindi
- इरीडियम (Iridium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Iridium in Hindi
- मोलिब्डेनम (Molybdenum) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Molybdenum in Hindi
- टंगस्टन (Tungsten) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Tungsten in Hindi
- पैलेडियम (Palladium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Palladium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Osmium in Hindi
- सीज़ियम (Cesium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Cesium in Hindi
- Gold Metal in Hindi / स्वर्ण धातु की जानकारी
- Silver Metal in Hindi / चांदी की जानकारी