लिथियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Lithium in Hindi
लिथियम क्या है (What is Lithium in Hindi)
लिथियम का वर्गीकरण अल्कली मेटल (Alkali Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व होता है। लिथियम सिल्वर रंग की बहुत हलकी धातु होती है, इसका घनत्व 0.534 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। लिथियम सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 180.5 डिग्री सेल्सियस (356.9 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 1342 डिग्री सेल्सियस (2448 डिग्री फेरेनाइट) होता है। लिथियम का सिंबल Li होता है। लिथियम की परमाणु संख्या 3 और इसका परमाणु भार 6.941 AMU होता है। लिथियम के परमाणु में 3 इलेक्ट्रान, 3 प्रोटोन, 4 न्यूट्रॉन और 2 एनर्जी लेवल होते है।आवर्त सारणी (Periodic Table) में लिथियम ग्रुप 1, पीरियड 2 और ब्लॉक् S में स्थित होता है।
लिथियम की खोज जोहनन ऑगस्ट अरफवेडसन (Johann August Arfvedson) ने 1817 में की थी।
![]() |
Lithium in Hindi |
लिथियम के गुण (Properties of Lithium in Hindi)
- लिथियम सिल्वर रंग की चमकदार धातु होती है।
- लिथियम बहुत नर्म धातु है, यह इतना नर्म होता की इसे साधारण चाकू से भी काटा जा सकता है और नाख़ून से भी खुरचा सकता है।
- लिथियम पानी से बहुत अधिक प्रतिक्रियाशील होती है, पानी में लिथियम डालने पर लिथियम हाइड्रो-ऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनती है। लिथियम हाइड्रोऑक्साइड पानी में घुलनशील होता है।
- लिथियम विधुत और उष्मा का बहुत अच्छा संवाहक होता है।
- लिथियम की विशिष्ट उष्मा (Specific Heat) सभी ठोस तत्वों में सबसे अधिक होती है।
- लिथियम के गलनांक (Melting Point) और क्वथनांक (Boiling Point) में बहुत अधिक अंतर होता है।
- लिथियम ऑक्सीजन से क्रिया करके मोनोऑक्सइड और पैराऑक्साइड बनाती है।
- लिथियम रासायनिक रूप से सक्रिय धातु है।
- लिथियम कमरे के तापमान पर ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया नहीं करता, लेकिन 100 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर यह ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया करके लिथियम ऑक्साइड (Li2O) बनाता है।
- विशेष परिस्थितियों में लिथियम सल्फर, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन और हैलोजन्स से मिल जाता है।
- लिथियम 500 डिग्री सेल्सियस से अधिक के तापमान पर हाइड्रोजन से क्रिया करके लिथियम हाइड्राइड बनाता है।
👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें, (Click here for detailed information on Periodic Table Elements in Hindi)
लिथियम के उपयोग (Uses of Lithium in Hindi)
- लिथियम का सबसे अधिक उपयोग रिचार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है।
- लिथियम का उपयोग नॉन-रिचार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है, जिनका उपयोग ह्रदय के पेसमेकर में किया जाता है।
- लिथियम का उपयोग परमाणु संयंत्रों (Nuclear Reactor) में कूलेंट के रूप में किया जाता है।
- लिथियम का उपयोग लुब्रीकेंट बनाने के लिए किया जाता है।
- लिथियम का उपयोग ताम्बा, कैडमियम, मैग्नीशियम और एलुमिनियम धातुओं की क्षमता बढ़ाने के लिए मिश्र धातु के रूप में किया जाता है।
- लिथियम की विशिष्ट उष्मा सभी ठोस तत्वों में सबसे अधिक होती है, इसलिए इसका उपयोग गर्मी ट्रांसफर करने वाले उपकरण बनाने में किया जाता है।
- लिथियम-मैग्नीशियम मिश्र धातु उपयोग कवच (Armor) बनाने के लिए किया जाता है।
- लिथियम-एलुमिनियम मिश्र धातु का उपयोग एयरक्राफ्ट, उच्च क्षमता वाली साईकिलों के फ्रेम और हाई स्पीड ट्रेन में किया जाता है।
- लिथियम के यौगिकों का उपयोग चीनी मिट्टी के बर्तन बनाने में किया जाता है।
- लिथियम ऑक्साइड का उपयोग विशेष काँच (Special Glass) और ग्लास सिरेमिक बनाने में किया जाता है।
- कांच को मजबूत बनाने के लिए कांच में लिथियम कार्बोनेट मिलाया जाता है
- लिथियम क्लोराइड में आद्रता अवशोषित करने का गुण होता है, इसलिए इसका उपयोग औधोगिक सुखाने वाली प्रणालियों (Industrial Drying Systems) में किया जाता है।
- लिथियम असतीलूरेस (Lithium Acetylures) का उपयोग विटामिन A के संश्लेषण में किया जाता है।
- लिथियम कार्बोनेट का उपयोग बायोपोलर डिसॉडर नामक मानसिक बीमारी के रोगियों के उपचार में किया जाता है।
- लिथियम हाइड्राइड का उपयोग हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में स्टोर करने के किया जाता है।
- कॉपर – निकल मिश्र धातु बनाने के दौरान पिघले हुए मेटल में कुछ मात्रा में लिथियम मिलाया जाता है, यह लिथियम डीऑक्सीडाइजर के रूप में कार्य करता है और मेटल में गैस के छेद, बुलबुले और दरारों को कम करता है।
- लिथियम उत्प्रेरक का उपयोग मजबूत कृतिम रबर बनाने के लिए किया जाता है।
लिथियम के रोचक तथ्य
- लिथियम सभी धातुओं में सबसे हलकी धातु होती है।
- लिथियम पानी से भी हलकी धातु होती है, इसलिए पानी में लिथियम डालने पर यह पानी के ऊपर तैरने लगती है।
- लिथियम का उपयोग माउंट पालोमर पर स्थित हेल टेलिस्कोप का 200 इंच व्यास का कांच बनाने में किया गया है।
- लिथियम का सबसे अधिक उत्पादन ऑस्ट्रेलिया में किया जाता है।
- लिथियम को स्टोर करने के लिए तेल के अंदर या आर्गन गैस में रखा जाता है, अन्यथा यह हवा में मौजूद ऑक्सीजन और नमी से प्रतिक्रिया कर सकता है।
- लिथियम पौधों द्वारा बड़ी आसानी से अवशोषित किया सकता है, इसलिए पौधों में सूक्ष्म मात्रा में लिथियम पाया जाता है।
- लिथियम के एसिड, ऑक्सीडेंट, हैलोजन्स, हाइड्रोकार्बन, कंक्रीट, रेत, एस्बेस्टोस,विस्फोटकों और पानी के संपर्क में आने पर विस्फोट हो सकता है।
- लिथियम में आग लगने पर जहरीली गैसें निकलती है, जिनके संपर्क में आने पर स्वास्थ्य सम्बंधित बहुत गंभीर समस्याएँ हो सकती है।
- 2019 में पुरे विश्व में लगभग 77000 टन लिथियम का उत्पादन किया गया था।
यह भी पढ़ें
- निकल के उपयोग, गुण और रोचक तथ्य Nickel in Hindi
- प्लूटोनियम (Plutonium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Plutonium in Hindi
- यूरेनियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Uranium in Hindi
- Gold Metal in Hindi/ स्वर्ण धातु की जानकारी
- थोरियम (Thorium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Thorium In Hindi
- सोडियम (Sodium) के उपयोग, गुण और रोचक तथ्य Sodium in Hindi
- पोटैशियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Potassium in Hindi