प्लूटोनियम (Plutonium) के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Plutonium in Hindi
प्लूटोनियम (Plutonium) का परिचय
प्लूटोनियम एक भारी धातु है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। प्लूटोनियम सफ़ेद-सिल्वर रंग की धातु होती है। प्लूटोनियम का घनत्व 19.84 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। प्लूटोनियम की परमाणु संख्या 94, इसका सिंबल Pu और इसका परमाणु भार 244.0642 AMU होता है। इसके परमाणु में 94 इलेक्ट्रान, 94 प्रोटोन , 150 न्यूट्रॉन और 7 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर प्लूटोनियम ठोस अवस्था में पाया जाता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में प्लूटोनियम ग्रुप Actinides, पीरियड 7 और ब्लॉक F में स्थित होता है। प्लूटोनियम का गलनांक (पिघलने का तापमान) 640 डिग्री सेल्सियस (1184 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 3228 डिग्री सेल्सियस (5842 डिग्री फेरेनाइट) होता है।
प्लूटोनियम की खोज 1940 में ग्लेन थेओडोर सेबोर्ग (G.T. Seaborg) ने की थी।
![]() |
Plutonium in Hindi |
प्लूटोनियम (Plutonium) के गुण
![]() |
Plutonium properties in Hindi |
- प्लूटोनियम एक रेडिओएक्टिव तत्व होता है।
- प्लूटोनियम सफ़ेद सिल्वर रंग की धातु होती है।
- प्लूटोनियम कठोर और भंगुर धातु होती है।
- प्लूटोनियम रासायनिक रूप से बहुत अधिक सक्रीय होता है।
- प्लूटोनियम-239 मुख्य फिशाइल तत्वों में से एक है, फिशाइल तत्व ऐसे तत्व होते है जो परमाणु विखंडन की श्रंखला अभिक्रिया को बनाए रखते है।
- प्लूटोनियम बिजली और उष्मा का अच्छा संवाहक नहीं होता है।
- प्लूटोनियम के हवा के संपर्क में आने पर इसके ऊपर गहरे ग्रे रंग की ऑक्साइड परत जम जाती है।
- प्लूटोनियम बहुत अधिक दुर्लभ धातु होती है। यह इतना दुर्लभ होता है की धरती पर प्राकृतिक रूप से बहुत अलप मात्रा में पाया जाता है, जिसे एकत्र करना बहुत कठिन होता है। इसलिए परमाणु रियक्टरों में यूरेनियम-238 पर न्यूट्रॉन की बौछार करके प्लूटोनियम-239 का उत्पादन किया जाता है।
प्लूटोनियम (Plutonium) के उपयोग
- प्लूटोनियम एक रेडिओएक्टिव तत्व होता है इसलिए इसके उपयोग बहुत कम होते है। मुख्यतः इसके दो आइसोटोप प्लूटोनियम-238 और प्लूटोनियम-239 का ही उपयोग किया जाता है।
- प्लूटोनियम-239 का उपयोग परमाणु बम बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ऊर्जा उत्पादन के लिए कुछ परमाणु रिएक्टरो में भी इसका उपयोग किया जाता है।
- प्लूटोनियम-238 का उपयोग थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटरों में किया जाता है। थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर ऐसे अंतरिक्ष यान में प्रयोग किये जाते है जो धरती से बहुत अधिक दूर जाते है, और जहाँ बिजली उत्पादन के लिए सूर्य का प्रकाश उपलब्ध नहीं होता।
प्लूटोनियम (Plutonium) के रोचक तथ्य
- प्लूटोनियम का एक बड़ा टुकड़ा छूने पर अपेक्षाकृत गर्म महसूस होता है, क्योकि इसमें से लगातार ऊर्जा निकलती रहती है। प्लूटोनियम का थोड़ा अधिक बड़ा टुकड़ा पानी को उबलने के लिए पर्याप्त ऊर्जा उत्पन्न कर देता है।
- प्लूटोनियम एक जगह पर बहुत अधिक मात्रा में एकत्रित नहीं किया जाता, क्योंकि एक निश्चित मात्रा में एकत्रित होने के बाद यह स्वयं ही बहुत अधिक गर्म हो जाता है, और इसमें परमाणु विखंडन की प्रक्रिया स्वयं शुरू हो जाती है।
- एक किलोग्राम प्लूटोनियम में विस्फोट होने पर दस हजार टन विस्फोटकों के बराबर ऊर्जा उत्पन्न होती है।
- जापान के नागासाकी शहर पर गिराया गया परमाणु बम प्लूटोनियम से बना था, जबकि हिरोशिमा शहर गिराया गया परमाणु बम यूरेनियम से बना था
- प्लूटोनियम के 11 आइसोटोप होते है, जो की Pu-236 से Pu-246 तक होते है।
- प्लूटोनियम-238 की हाफ लाइफ 87 साल होती है जबकि प्लूटोनियम-239 की हाफ लाइफ 24000 साल होती है।
कुछ अन्य धातुओं की विस्तृत जानकारी
- सीसा (Lead) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Lead Metal in Hindi
- कैडमियम (Cadmium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Cadmium in Hindi
- इरीडियम (Iridium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Iridium in Hindi
- मोलिब्डेनम (Molybdenum) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Molybdenum in Hindi
- टंगस्टन (Tungsten) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Tungsten in Hindi
- पैलेडियम (Palladium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Palladium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Osmium in Hindi
- सीज़ियम (Cesium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Cesium in Hindi
- प्लैटिनम धातु की जानकारी / Platinum Metal in hindi
- बेरिलियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Beryllium in Hindi
- कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi
- स्ट्रोन्शियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Strontium in Hindi
- बेरियम तत्व के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Barium Element in Hindi
- रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Radium in Hindi
- स्कैंडियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Scandium in Hindi
- इट्रियम (Yttrium) धातु के गुण, उपयोग जानकारी Yttrium in Hindi
- गैलियम (Gallium) के गुण उपयोग जानकारी Gallium in Hindi
- बिस्मथ (Bismuth) के गुण उपयोग जानकारी Bismuth in Hindi
- इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi
- नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi
- रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग जानकारी Rhodium in Hindi
- रुबिडीयम (Rubidium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Rubidium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi
- थैलियम (Thallium) के गुण उपयोग जानकारी Thallium in Hindi
- टेक्नेटियम (Technetium) के गुण उपयोग जानकारी Technetium in Hindi
- लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi
- हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi
- टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi
- रीनियम (Rhenium) के गुण उपयोग जानकारी Rhenium in Hindi
- रुथेनियम (Ruthenium) के गुण उपयोग जानकारी Ruthenium in Hindi
- सीरियम (Cerium) के गुण उपयोग जानकारी Cerium in Hindi
- नीयोडिमियम (Neodymium) के गुण उपयोग जानकारी Neodymium in Hindi