थोरियम (Thorium) के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Thorium In Hindi
थोरियम क्या है (What is Thorium)
थोरियम एक रेडियोएक्टिव धातु है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। थोरियम सिल्वर रंग की चमकदार धातु होती है। थोरियम का सिम्ब्ल Th, इसकी परमाणु संख्या 90 और इसका परमाणु भार 232.038 होता है। थोरियम के परमाणु में 90 इलेक्ट्रान, 90 प्रोटॉन, 142 न्यूट्रॉन और 7 एनर्जी लेवल होते है। थोरियम का घनत्व 11.72 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। सामान्य तापमान पर थोरियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1750 डिग्री सेल्सियस (3182 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 4790 डिग्री सेल्सियस (8654 डिग्री फेरेनाइट) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में थोरियम ग्रुप Actinides, पीरियड 7 और ब्लॉक F में स्थित होता है।
थोरियम की खोज 1828 में स्वीडिश रसायनशास्त्री (केमिस्ट) जोन्स जैकब बर्जेलिउस (Jons Jacob Berzelius) ने की थी।
![]() |
Thorium in Hindi |
थोरियम (Thorium) के गुण (Properties of Thorium in Hindi)
- थोरियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की चमकदार धातु होती है।
- हवा के संपर्क में आने पर थोरियम के ऊपर ग्रे रंग की ऑक्साइड की परत जम जाती है, जो धीरे-धीरे काली हो जाती है।
- हवा की उपस्थिति में थोरियम को गर्म करने पर यह सफ़ेद रंग की अत्यंत तेज रौशनी के साथ जलने लगता है।
- थोरियम अल्प रेडियोएक्टिव धातु होती है।
- थोरियम हाइड्रोक्लोरिक एसिड में घुल जाता है।
- थोरियम पाउडर के रूप में अत्यंत ज्वलनशील होता है।
- थोरियम डक्टाइल धातु होती है, इसलिए इससे पतले तार बनाये जा सकते है।
- थोरियम ऑक्साइड का गलनांक 3300 डिग्री सेल्सियस होता है, जो सभी ऑक्साइडस में सबसे अधिक होता है।
- थोरियम के गलनांक और क्वथनांक तापमान में बहुत अधिक अंतर होता है।
- थोरियम में थोड़ी भी अशुद्धि होने पर इसके गलनांक और क्वथनांक तापमान में बहुत अधिक अंतर आ जाता है।
थोरियम (Thorium) के उपयोग (Uses of Thorium in Hindi)
- थोरियम का उपयोग मैग्नीशियम के साथ मिश्र धातु के रूप में किया जाता है, थोरियम के कारण मैग्नीशियम उच्च तापमान पर भी मजबूती बनाये रखता है।
- थोरियम का उपयोग परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकता है।
- थोरियम डाईऑक्साइड का उपयोग उच्च गुणवक्ता वाले कैमरा के लेंस बनाने में किया जाता है।
- थोरियम ऑक्साइड का उपयोग उच्च तापमान वाले क्रूसिबल बनाने के लिए किया जाता है।
- थोरियम का उपयोग इलेक्ट्रिक उपकरणों में उपयोग होने वाले टंगस्टन वायर के ऊपर कोटिंग करने के लिए किया जाता है।
- पुराने समय में थोरियम डाइऑक्सइड का उपयोग गैस लालटेन में रौशनी के लिए किया जाता था।
- थोरियम का उपयोग होमिनिड जीवाश्मों की तिथि ज्ञात करने के लिए किया जाता है।
- थोरियम-232 पर न्यूट्रॉन की बौछार करके थोरियम-233 बनाया जाता है, उसके बाद थोरियम-233 धीरे-धीरे परिवर्तित होकर यूरेनियम-233 में बदल जाता है। यूरेनियम-233 एक विखंडनीय सामग्री होती है, जिसका उपयोग परमाणु ईंधन के रूप में किया जा सकता है।
- थोरियम ऑक्साइड का उपयोग सल्फ्युरिक एसिड के उत्पादन में, पेट्रोलियम उत्पादों के टूटने में तथा अमोनिया से नाइट्रिक एसिड के उत्पादन में उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
थोरियम (Thorium) की रोचक जानकारी
- जब थोरियम के रेडिओएक्टिव गुणों का पता नहीं चला था, तब तक थोरियम का उपयोग टूथपेस्ट में किया जाता था।
- थोरियम धरती पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, थोरियम यूरेनियम की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक पाया जाता है।
- दुनिया में सबसे अधिक थोरियम के भंडार भारत में पाए जाते है।
- भारत दुनिया में अधिक थोरियम का उत्पादन करने वाला देश है।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- मैग्नीशियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Magnesium in Hindi
- ज़िंक धातु के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Zinc Metal in Hindi
- कोबाल्ट धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Cobalt in Hindi
- क्रोमियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Chromium information in Hindi
- मैंगनीज धातु के गुण, उपयोग और जानकारी Manganese information in Hindi
- वैनेडियम धातु के गुण, इसके उपयोग और रोचक जानकारी Vanadium information in Hindi
- टिन (Tin) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Tin Metal in Hindi
- प्लैटिनम धातु की जानकारी / Platinum Metal in hindi
- बेरिलियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Beryllium in Hindi
- कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi
- स्ट्रोन्शियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Strontium in Hindi
- बेरियम तत्व के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Barium Element in Hindi
- रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Radium in Hindi
- स्कैंडियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Scandium in Hindi
- इट्रियम (Yttrium) धातु के गुण, उपयोग जानकारी Yttrium in Hindi
- गैलियम (Gallium) के गुण उपयोग जानकारी Gallium in Hindi
- बिस्मथ (Bismuth) के गुण उपयोग जानकारी Bismuth in Hindi
- इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi
- नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi
- रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग जानकारी Rhodium in Hindi
- रुबिडीयम (Rubidium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Rubidium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi
- थैलियम (Thallium) के गुण उपयोग जानकारी Thallium in Hindi
- टेक्नेटियम (Technetium) के गुण उपयोग जानकारी Technetium in Hindi
- लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi
- हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi
- टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi
- रीनियम (Rhenium) के गुण उपयोग जानकारी Rhenium in Hindi
- रुथेनियम (Ruthenium) के गुण उपयोग जानकारी Ruthenium in Hindi
- सीरियम (Cerium) के गुण उपयोग जानकारी Cerium in Hindi
- नीयोडिमियम (Neodymium) के गुण उपयोग जानकारी Neodymium in Hindi