जिनोंन (Xenon) गैस के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Xenon Gas in Hindi
जिनोंन क्या है (What is Xenon)
जिनोंन (Xenon) का वर्गीकरण अधातु के रूप में किया जाता है, यह एक निष्क्रिय गैस है, इसे नोबल गैस भी कहा जाता है। रासायनिक रूप से जिनोंन (Xenon) एक तत्व है। जिनोंन (Xenon) का घनत्व 5.88 ग्राम प्रति 1000 घन सेंटीमीटर होता है। जिनोंन (Xenon) का सिंबल Xe, परमाणु संख्या 54 तथा परमाणु भार 131.293 amu होता है। जिनोंन (Xenon) के परमाणु में 54 इलेक्ट्रान, 54 प्रोटॉन, 77 न्यूट्रॉन और 5 एनर्जी लेवल होते है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में जिनोंन ग्रुप 18, पीरियड 5 और ब्लॉक् (P) में स्थित होता है। जिनोंन (Xenon) सामान्य तापमान पर गैस अवस्था में पायी जाती है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) -111.79 डिग्री सेल्सियस (-169.22 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इससे कम तापमान पर यह गैस ठोस अवस्था में पायी जाती है। इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) -108.12 डिग्री सेल्सियस (-162.60 डिग्री फेरेनाइट) होता है।
![]() |
Xenon Gas in Hindi |
जिनोंन (Xenon) के गुण (Properties of Xenon Gas in Hindi)
![]() |
Xenon Gas Properties in Hindi |
- जिनोंन एक निष्क्रिय गैस है।
- जिनोंन रंगहीन और गंधहीन गैस होती है।
- जिनोंन गैस में विधुत प्रवाहित करने पर यह शानदार सफ़ेद-नीली रौशनी के साथ चमकती है।
- जिनोंन गैस की रौशनी में पराबैंगनी विकिरण होता है।
जिनोंन (Xenon) के उपयोग (Uses of Xenon Gas in Hindi)
- जिनोंन गैस का उपयोग कैमरा की हाई स्पीड फ़्लैश बनाने में किया जाता है।
- जिनोंन गैस का उपयोग सनबेड लैंप्स (Sunbed Lamps) बनाने में किया जाता है।
- जिनोंन गैस का उपयोग जीवाणुनाशक लैंप (Bactericidal Lamps) बनाने में जाता है, जिनका उपयोग खाद्य संरक्षण में किया जाता है।
- जिनोंन गैस का उपयोग मूवी प्रोजेक्शन (Movie Projection) में किया जाता है।
- जिनोंन फोग लैंप का उपयोग कुछ वाहनों में किया जाता है।
- जिनोंन लैंप का उपयोग रूबी लेजर (Ruby Laser) में किया जाता है।
- जिनोंन डाईफ्लूराइड (Xenon Difluoride) का उपयोग सिलिकॉन मइक्रोप्रोसेसर की कार्विंग में किया जाता है।
- परमाणु संयंत्रों में जिनोंन-135 का उपयोग न्यूट्रॉन अवशोषण के लिए किया जाता है।
- जिनोंन का उपयोग बबल चैम्बर (Bubble Chamber) के द्वारा रेडिएशन का पता लगाने के लिए किया जाता है।
जिनोंन (Xenon) के रोचक तथ्य
- जिनोंन गैस हवा से चार गुना अधिक भारी होती है।
- जिनोंन पूरी तरह निष्क्रिय गैस नहीं होती, यह फ़्लोरिन, ऑक्सीजन और प्लैटिनम के साथ कुछ यौगिक का निर्माण करती है।
- जिनोंन गैस वायुमंडल में बहुत अल्प मात्रा में पायी जाती है।
- जिनोंन गैस का उत्पादन तरल हवा के सांद्रण (Distillation) द्वारा किया जाता है।