बेरियम (Barium) तत्व के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Barium Element
in Hindi
बेरियम क्या है (What is Barium)
बेरियम (Barium) का वर्गीकरण एल्कलाइन अर्थ मेटल (Alkaline Earth
Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से बेरियम एक
तत्व है। बेरियम का घनत्व 3.62 ग्राम प्रति घंन सेंटीमीटर होता है।
बेरियम का सिंबल (Ba), परमाणु संख्या 56 तथा परमाणु भार 137.327
amu होता है, इसके परमाणु में 56 इलेक्ट्रान, 56 प्रोटॉन, 81
न्यूट्रॉन और 6 एनर्जी लेवल होते है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में बेरियम ग्रुप 2, पीरियड 6 और ब्लॉक (S) में स्थित
होता है। सामान्य तापमान पर बेरियम ठोस अवस्था में पाया जाता है,
इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 725 डिग्री सेल्सियस (1337 डिग्री
फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 1897 डिग्री
सेल्सियस (3447 डिग्री फेरेनाइट) होता है।
Barium in Hindi
बेरियम (Barium) का वर्गीकरण एल्कलाइन अर्थ मेटल (Alkaline Earth Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से बेरियम एक तत्व है। बेरियम का घनत्व 3.62 ग्राम प्रति घंन सेंटीमीटर होता है। बेरियम का सिंबल (Ba), परमाणु संख्या 56 तथा परमाणु भार 137.327 amu होता है, इसके परमाणु में 56 इलेक्ट्रान, 56 प्रोटॉन, 81 न्यूट्रॉन और 6 एनर्जी लेवल होते है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में बेरियम ग्रुप 2, पीरियड 6 और ब्लॉक (S) में स्थित होता है। सामान्य तापमान पर बेरियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 725 डिग्री सेल्सियस (1337 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 1897 डिग्री सेल्सियस (3447 डिग्री फेरेनाइट) होता है।
![]() |
Barium in Hindi |
- बेरियम (Barium) की खोज इंग्लिश कैमिस्ट सर हैम्फ्रे दवे (Sir Humphry Davy) ने 1808 में की थी।
बेरियम तत्व के गुण (Properties of Barium Element in Hindi)
![]() |
Barium Properties in Hindi |
- बेरियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की धातु होती है।
- ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर बेरियम के ऊपर ऑक्साइड की ग्रे रंग की परत जम जाती है।
- बेरियम रासायनिक रूप से सक्रीय तत्व है, इसलिए यह प्रकृति में शुद्ध अवस्था में नहीं पाया जाता।
- बेरियम मैलिएबल धातु होती है।
- बेरियम विधुत और ऊष्मा की अच्छी सुचालक धातु होती है।
- बेरियम और इसके सभी यौगिक विषाक्त होते है।
- बेरियम सभी हैलोजन्स और लगभग सभी अधातुओं के साथ प्रतिक्रिया करता है।
- बेरियम लगभग सभी एसिडस के साथ प्रतिक्रिया करता है।
- पानी के संपर्क में आने पर बेरियम हाइड्रोजन गैस और बेरियम हाइड्रोऑक्साइड उत्पन्न करता है।
- बेरियम सल्फेट एक्सरे (X-ray) किरणों को अवशोषित कर लेता है।
बेरियम तत्व के उपयोग (Uses of Barium Element in Hindi)
- बेरियम का उपयोग तेल और गैस के कुओं की खुदाई में प्रयोग आने वाले ड्रिलिंग फ्लूइड्स में किया जाता है।
- बेरियम सल्फेट (BaSO4) अघुलनशील होता है, तथा यह एक्सरे किरणों भी अवशोषित के लेता है, और इसे सुरक्षित रूप से निगला जा सकता है, इसलिए इसका उपयोग शरीर के अंदर आंतो के पथ की एक्सरे छवियां निकालने के लिए किया जाता है।
- बेरियम नाइट्रेट [Ba(NO3)2] चमकीली हरी रौशनी के साथ जलता है, इसलिए इसका उपयोग पटाखों में और सिग्नल फ्लेयर बनाने में किया जाता है।
- बेरियम क्लोराइड (BaCl) का उपयोग वाटर सॉफ्टनर के रूप में किया जाता है।
- बेरियम कार्बोनेट (BaCO3) का उपयोग सिरेमिक और कुछ प्रकार के ग्लास बनाने में किया जाता है।
- पुराने समय में बेरियम कार्बोनेट (BaCO3) का उपयोग चूहों के जहर के रूप में किया जाता था।
- बेरियम टाइटानेट (BaTiO3) का उपयोग कैपिसिटर में डी-इलेक्ट्रिक मटीरियल के रूप किया जाता है।
- बेरियम फेराइट (BaFe12O19) का उपयोग मैगनेट बनाने में किया जाता है।
- बेरियम -निकल मिश्र धातु का उपयोग स्पार्क प्लग इलेक्ट्रोड में किया जाता है।
- बेरियम का उपयोग वैक्यूम टयूब्स और फ्लोरोसेंट लैंप में किया जाता है।
- बेरियम यौगिकों का उपयोग कांच,ईंट, पेंट, और टाइल्स बनाने में भी किया जाता है।
बेरियम (Barium) तत्व के रोचक तथ्य
- बेरियम रासायनिक रूप से बहुत अधिक सक्रीय तत्व है, इसलिए शुद्ध बेरियम मेटल को स्टोर करने के लिए इसे केरोसिन या अन्य किसी पेट्रोलियम आयल में रखा जाता है।
- अशुद्ध बेरियम सल्फेट से बने पत्थर रात में चमकते है, इस पत्थरों को बोलोग्ना पत्थर (Bologna Stones) कहा जाता है।
- नमी युक्त हवा के संपर्क में आने पर बेरियम अचानक जल उठता है।
- बेनिटोईट (Benitoite) बेरियम टाइटेनियम सिलिकेट मिनरल है, यह एक दुर्लभ नीले रंग का पत्थर होता है, जो अँधेरे में सुन्दर नीली रौशनी के साथ चमकता है । इसका उपयोग रत्न की तरह किया जाता है। यह USA के कैलिफ़ोर्निया प्रान्त में तथा जापान में पाया जाता है। यह बहुत कीमती रत्न माना जाता है, इसकी कीमत 6000 से 8000 डॉलर प्रति कैरट होती है।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- प्लैटिनम धातु की जानकारी / Platinum Metal in hindi
- बेरिलियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Beryllium in Hindi
- कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi
- स्ट्रोन्शियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Strontium in Hindi
- बेरियम तत्व के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Barium Element in Hindi
- रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Radium in Hindi
- स्कैंडियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Scandium in Hindi
- इट्रियम (Yttrium) धातु के गुण, उपयोग जानकारी Yttrium in Hindi
- गैलियम (Gallium) के गुण उपयोग जानकारी Gallium in Hindi
- बिस्मथ (Bismuth) के गुण उपयोग जानकारी Bismuth in Hindi
- इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi
- नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi
- रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग जानकारी Rhodium in Hindi
- रुबिडीयम (Rubidium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Rubidium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi
- थैलियम (Thallium) के गुण उपयोग जानकारी Thallium in Hindi
- टेक्नेटियम (Technetium) के गुण उपयोग जानकारी Technetium in Hindi
- लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi
- हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi
- टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi
- रीनियम (Rhenium) के गुण उपयोग जानकारी Rhenium in Hindi
- रुथेनियम (Ruthenium) के गुण उपयोग जानकारी Ruthenium in Hindi
- सीरियम (Cerium) के गुण उपयोग जानकारी Cerium in Hindi
- नीयोडिमियम (Neodymium) के गुण उपयोग जानकारी Neodymium in Hindi