बेरिलियम (Beryllium) के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Beryllium in Hindi
बेरिलियम क्या है (What is Beryllium)
बेरिलियम (Beryllium) का वर्गीकरण एल्कलाइन अर्थ मेटल (Alkaline Earth Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से बेरिलियम एक तत्व है। बेरिलियम सिल्वर-ग्रे रंग की धातु होती है, इसका घनत्व 1.85 ग्राम प्रति घंन सेंटीमीटर होता है। बेरिलियम का सिंबल (Be), परमाणु संख्या 4 तथा परमाणु भार 9.012 amu होता है। बेरिलियम के परमाणु में 4 इलेक्ट्रान, 4 प्रोटॉन, 5 न्यूट्रॉन और 2 एनर्जी लेवल होते है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में बेरिलियम ग्रुप 2, पीरियड 2 और ब्लॉक (S) में स्थित होता है। सामान्य तापमान पर बेरिलियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1287 डिग्री सेल्सियस (2349 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2471 डिग्री सेल्सियस (4480 डिग्री फेरेनाइट) होता है।
![]() |
Beryllium in Hindi |
- बेरिलियम की खोज फ्रेंच केमिस्ट लुइस-निकोलस वॉकेलिन (Louis-Nicholas Vauquelin) ने 1798 में थी।
बेरिलियम के गुण (Properties of Beryllium in Hindi)
![]() |
Beryllium Properties in Hindi |
- बेरिलियम सिल्वर-ग्रे रंग की धातु होती है।
- बेरिलियम नर्म और भंगुर (Brittle) धातु होती है।
- बेरिलियम X-Ray किरणों लिए पारदर्शी (Transparent) होता है , अर्ताथ X-Ray किरणें बिना किसी रूकावट के बेरिलियम से होकर गुजर जाती है।
- बेरिलियम नॉन-मेग्नेटिक धातु होती है।
- बेरिलियम विधुत और ऊष्मा की बहुत अच्छी संवाहक धातु है
- कॉपर और निकल जैसी धातुओं में बेरिलियम धातु मिलाने से इनकी विधुत और ताप सुचालकता बढ़ जाती जाती है।
- बेरिलियम जंक रोधी मेटल होता है। ऑक्सीजन के सम्पर्क में आने पर बेरिलियम के ऊपर ऑक्साइड की पतली परत जम जाती है, जो इसे जंक लगने और वातावरण से होने वाले नुक्सान से बचाती है।
- सभी हलकी धातुओं में से बेरिलियम का गलनांक (Melting point) सबसे अधिक होता है।
- शुद्ध बेरिलियम और इसके कई यौगिक प्राणियों के लिए अत्यंत विषैला होते है, इसलिए बेरिलियम धातु का उपयोग बहुत अधिक सावधानी के साथ किया जाता है।
बेरिलियम के उपयोग (Uses of Beryllium in Hindi)
- बेरिलियम का उपयोग X-Ray मशीन की टयूब्स और विंडो बनाने में किया जाता है।
- बेरिलियम और कॉपर मिश्र धातु को बेरिलियम ब्रॉन्ज़ कहा जाता है, इसका उपयोग जायरोस्कोप बनांने में किया जाता है।
- कॉपर में लगभग 2 % बेरिलियम मिलाया जाता है, इस मिश्रधातु की विधुत और ऊष्मा सुचालकता शुद्ध कॉपर के समान ही होती है, परन्तु इसकी मजबूती, कठोरता, फटीग (Fatigue) रेसिस्टेंट और जंक प्रतिरोधक क्षमता शुद्ध कॉपर से बहुत अधिक होती है। इस मिश्र धातु का उपयोग एयरोस्पेस एप्लिकेशन, राडार, विमान लैंडिंग सिस्टम, ऑटोमोबाइल, तेल और गैस ड्रिलिंग उपकरण और भारी मशीनों में किया जाता है।
- बेरिलियम और निकल मिश्र धातु का उपयोग स्पॉट वेल्डिंग इलेक्ट्रोड और नॉन स्पार्किंग उपकरण बनाने में किया जाता है।
- बेरिलियम का उपयोग मिसाइल, उच्च गति वाले विमान, अंतरिक्ष यान और संचार उपग्रहों में किया जाता है।
- परमाणु रिएक्टरों में बेरिलियम का उपयोग न्यूट्रॉन रिफ्लेक्टर के रूप में किया जाता है।
- बेरिलियम का उपयोग कंप्यूटर और मोबाइल उपकरणों के निर्माण में किया जाता है।
बेरिलियम के रोचक तथ्य
- बेरिलियम ऑक्साइड (BeO) बहुत अच्छा विधुत इंसुलेटर और हीट कंडक्टर होता है।
- बेरिलियम इंसानो के लिए अत्यंत विषैला और कैंसर कारक होता है, बेरिलियम के अधिक संपर्क में आने से या इसकी धूल और इसके धुँए में सांस लेने से फेफड़ों में असाध्य (Incurable) सूजन आ सकती है, जिसे बेरिलिओसिस कहा जाता है।
- बेरिलियम और इसके कुछ यौगिक स्वाद में मीठे परन्तु विषैले होते है, इसलिए बेरिलियम को कभी ग्लुकिनम के नाम से भी जाना जाता था, जिसका अर्थ होता है मीठा।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- लोहा धातु के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Iron in Hindi
- Mercury Metal in Hindi / पारा धातु की जानकारी
- प्लैटिनम धातु की जानकारी Platinum Metal in Hindi
- टाइटेनियम धातु की जानकारी Titanium Metal in Hindi
- एल्युमीनियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Aluminum in Hindi
- तांबा के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Copper In Hindi
- निकल के उपयोग, गुण और रोचक तथ्य Nickel in Hindi
- प्लूटोनियम (Plutonium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Plutonium in Hindi
- यूरेनियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Uranium in Hindi
- लिथियम के गुण, इसके उपयोग और रोचक तथ्य Lithium in Hindi
- थोरियम (Thorium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Thorium In Hindi
- सोडियम (Sodium) के उपयोग, गुण और रोचक तथ्य Sodium in Hindi
- पोटैशियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Potassium in Hindi
- मैग्नीशियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Magnesium in Hindi
- ज़िंक धातु के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Zinc Metal in Hindi
- कोबाल्ट धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Cobalt in Hindi
- क्रोमियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Chromium information in Hindi
- मैंगनीज धातु के गुण, उपयोग और जानकारी Manganese information in Hindi
- वैनेडियम धातु के गुण, इसके उपयोग और रोचक जानकारी Vanadium information in Hindi
- टिन (Tin) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Tin Metal in Hindi
- सीसा (Lead) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Lead Metal in Hindi
- कैडमियम (Cadmium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Cadmium in Hindi
- इरीडियम (Iridium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Iridium in Hindi
- मोलिब्डेनम (Molybdenum) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Molybdenum in Hindi
- टंगस्टन (Tungsten) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Tungsten in Hindi
- पैलेडियम (Palladium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Palladium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Osmium in Hindi
- सीज़ियम (Cesium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Cesium in Hindi
- Gold Metal in Hindi / स्वर्ण धातु की जानकारी
- Silver Metal in Hindi / चांदी की जानकारी