क्रोमियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Chromium in Hindi
क्रोमियम क्या है (What is Chromium)
क्रोमियम (Chromium) धातु का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से क्रोमियम एक तत्व है। क्रोमियम का परमाणु भार 51.996 AMU, परमाणु संख्या 24 तथा इसका सिंबल (Cr) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में क्रोमियम ग्रुप 6, पीरियड 4 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 24 इलेक्ट्रान, 24 प्रोटोन, 28 न्यूट्रॉन तथा 4 एनर्जी लेवल होते है। क्रोमियम का घनत्व 7.19 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। सामान्य तापमान पर क्रोमियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1907 डिग्री सेल्सियस (3465 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2671 डिग्री सेल्सियस (4840 डिग्री फेरेनाइट) होता है तथा इससे अधिक तापमान पर क्रोमियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है।
![]() |
Chromium Metal in Hindi |
- क्रोमियम की खोज लुइस-निकोलस वॉकेलिन (Louis-Nicholas Vauquelin) ने 1797 में की थी।
क्रोमियम धातु के गुण (Properties of Chromium in Hindi)
![]() |
Chromium Properties in Hindi |
- क्रोमियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की धातु होती है, जिसमे हलके नीले रंग की झलक होती है।
- क्रोमियम कठोर(Hard) और भंगुर (Brittle) धातु होती है।
- क्रोमियम की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है।
- हवा के संपर्क आने पर क्रोमियम हवा में उपस्थित ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया करता है, जिससे इसके ऊपर तुरंत ऑक्साइड की परत जम जाती है, यह परत ऑक्सीजन के लिए अभेद्य होती है, यह परत क्रोमियम को ऑक्सीजन और वातावरण से होने वाले नुकसान बचाती है।
- क्रोमियम रासायनिक रूप से सक्रीय तत्व है, इसलिए यह प्रकृति में शुद्ध अवस्था में नहीं पाया जाता।
- क्रोमियम मेटल को चमकदार सतह बनाने के लिए पोलिश किया जा सकता है।
- क्रोमियम मेटल विधुत और उष्मा का अच्छा संवाहक होता है।
- क्रोमियम मेटल पानी से प्रतिक्रिया नहीं करता।
- क्रोमियम मेटल को गर्म करने पर यह हरे रंग के क्रोमिक ऑक्साइड का निर्माण करता है।
- क्रोमियम मेटल हाइड्रोक्लोरिक एसिड में घुल जाता है।
- क्रोमियम मेटल नाइट्रिक एसिड से प्रतिक्रिया नहीं करता।
- 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान पर क्रोमियम पैरामैग्नेटिक हो जाता है।
क्रोमियम धातु के उपयोग (Uses of Chromium in Hindi)
- अधिकांश क्रोमियम धातु का उपयोग अन्य धातुओं के साथ मिलाकर मिश्रधातु बनाने के लिए किया जाता है।
- क्रोमियम का उपयोग स्टील को कठोर करने और स्टेनलैस स्टील का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।
- क्रोमियम का उपयोग चमड़ा शोधन में किया जाता है।
- हमें प्रतिदिन 20 से 35 माइक्रोग्राम क्रोमियम की आवश्यकता होती है, यह हमारे शरीर में ग्लूकोस का उपयोग करने में मदद करता है, जबकि अधिक मात्रा में यह विषाक्त होता है।
- क्रोमियम का उपयोग क्रोम प्लेटिंग के लिए किया जाता है, जिसका प्रयोग अधिकतर वाहनों में किया जाता है।
- क्रोम-प्लेटिंग प्लास्टिक पर भी की जा सकती है, इसका अधिकतर उपयोग बाथरूम फिटिंग्स में किया जाता है।
- क्रोमियम यौगिकों का उपयोग उधोगों में उत्प्रेरक और रंजक (पिग्मेंट) के रूप में किया जाता है।
- क्रोमियम मिश्र धातुओं का उपयोग कवच, बॉल-बेरिंग, तिजोरी और कटिंग टूल्स बनाने में किया जाता है।
- क्रोमियम यौगिकों का उपयोग एलुमिनियम को एनोडाइस (Anodize) करने के लिए किया जाता है।
- क्रोमियम ऑक्साइड का उपयोग मेग्नेटिक टेप के निर्माण में किया जाता है।
- कांच को हरा रंग देने के लिए क्रोमियम का उपयोग किया जता है।
क्रोमियम धातु की रोचक जानकारी
- क्रोमियम पृथ्वी पर 21 वॉ सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है।
- क्रोमियम, क्रोमाइट खनिज को कार्बन की उपस्थिति में गर्म करके और क्रोमियम-ऑक्साइड को एलुमिनियम या सिलिकॉन की उपस्थिति में गर्म करके प्राप्त किया जाता है।
- माणिक रत्न का लाल रंग और पन्ना का हरा रंग क्रोमियम कारण होता है।
- क्रोमियम एकमात्र ऐसा तत्व है, जो कमरे के तापमान पर और उसके नीचे ठोस अवस्था में एंटीफैरोमेग्नेटिक आर्डर दिखता है।
- कुल उत्पादित क्रोमियम का 75 % से अधिक का उपयोग स्टेनलैस स्टील और अन्य मिश्र धातु बनाने के लिए किया जाता है।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- प्लैटिनम धातु की जानकारी / Platinum Metal in hindi
- बेरिलियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Beryllium in Hindi
- कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi
- स्ट्रोन्शियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Strontium in Hindi
- बेरियम तत्व के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Barium Element in Hindi
- रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Radium in Hindi
- स्कैंडियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Scandium in Hindi
- इट्रियम (Yttrium) धातु के गुण, उपयोग जानकारी Yttrium in Hindi
- गैलियम (Gallium) के गुण उपयोग जानकारी Gallium in Hindi
- बिस्मथ (Bismuth) के गुण उपयोग जानकारी Bismuth in Hindi
- इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi
- नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi
- रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग जानकारी Rhodium in Hindi
- रुबिडीयम (Rubidium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Rubidium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi
- थैलियम (Thallium) के गुण उपयोग जानकारी Thallium in Hindi
- टेक्नेटियम (Technetium) के गुण उपयोग जानकारी Technetium in Hindi
- लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi
- हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi
- टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi
- रीनियम (Rhenium) के गुण उपयोग जानकारी Rhenium in Hindi
- रुथेनियम (Ruthenium) के गुण उपयोग जानकारी Ruthenium in Hindi
- सीरियम (Cerium) के गुण उपयोग जानकारी Cerium in Hindi
- नीयोडिमियम (Neodymium) के गुण उपयोग जानकारी Neodymium in Hindi