कोबाल्ट धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Cobalt in Hindi
कोबाल्ट क्या है (What is Cobalt)
कोबाल्ट (Cobalt) धातु का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से कोबाल्ट एक तत्व है। कोबाल्ट का घनत्व 8.9 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। कोबाल्ट का परमाणु भार 58.933 AMU, परमाणु संख्या 27 तथा इसका सिंबल (Co) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में कोबाल्ट ग्रुप 9, पीरियड 4 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 27 इलेक्ट्रान, 27 प्रोटोन, 32 न्यूट्रॉन तथा 4 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर कोबाल्ट धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है। इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1495 डिग्री सेल्सियस (2723 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2927 डिग्री सेल्सियस (5301 डिग्री फेरेनाइट) होता है तथा इससे अधिक तापमान पर कोबाल्ट धातु गैस अवस्था में पायी जाती है।
![]() |
Cobalt Metal in Hindi |
-
कोबाल्ट की खोज स्वीडिश केमिस्ट जॉर्ज ब्रांड्ट(Georg Brandt) ने 1739
में की थी।
कोबाल्ट (Cobalt) धातु के गुण (Properties of cobalt Metal in Hindi)
![]() |
Cobalt Metal Properties in Hindi |
- कोबाल्ट सफ़ेद-नीले रंग की चमकदार धातु होती है।
- कोबाल्ट प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तीन मैग्नेटिक तत्वों में से एक है, अन्य दो तत्व लोहा और निकल है।
- कोबाल्ट उच्च तापमान पर भी अपने चुंबकीय गुण बनाये रखता है।
- कोबाल्ट कठोर और भंगुर धातु होती है।
- कोबाल्ट रासायनिक रूप कम सक्रीय होती है, यह हवा में उपस्थित ऑक्सीजन से धीरे-धीरे प्रतिक्रिया करता है।
- कोबाल्ट धातु उष्मा और विधुत का अच्छा संवाहक होता है।
- कोबाल्ट अधिकांश एसिड्स से प्रतिक्रिया करता है और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है।
कोबाल्ट (Cobalt) धातु के उपयोग (Uses of cobalt in Hindi)
- कोबाल्ट, एलुमिनियम और निकल मिश्रधातु का उपयोग शक्तिशाली मेग्नेट बनाने के लिए किया जाता है।
- कोबाल्ट, क्रोमियम और टंगस्टन मिश्र धातु का उपयोग उच्च गति और उच्च तापमान पर उपयोग किये जाने वाले कटिंग टूल और डाई बनाने में किया जाता है।
- कोबाल्ट का उपयोग जेट इंजिन और गैस टरबाइन में प्रयोग किये जाने वाले मिश्र धातुओं में किया जाता है।
- कोबाल्ट-60, कोबाल्ट का एक रेडियोएक्टिव आइसोटोप होता है, यह गामा किरणों का महत्वपूर्ण स्रोत है, इसका उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है।
- कोबाल्ट का उपयोग पेट्रोलियम और रासायनिक उद्योगों में उत्प्रेरक रूप में किया जाता है।
- कोबाल्ट के कुछ यौगिकों का उपयोग चीनी-मिटटी के बर्तन, टाइल , मिटटी के बर्तन और काँच को रंगने के लिए किया जाता है।
- कोबाल्ट का उपयोग इलेक्ट्रोप्लेटिंग में वस्तुओं को सतह प्रदान करने के लिए किया जाता है।
- कोबाल्ट का उपयोग नीले रंग के एजेंट (रंजक) के रूप में पेंट्स, स्याही, काँच और सिरेमिक में किया जाता है।
कोबाल्ट (Cobalt) धातु की रोचक जानकारी
- कोबाल्ट-60 का आधा जीवन (Half Life) 5.27 वर्ष का होता है, जिसके बाद यह बीटा क्षय के द्वारा निकल-60 में रूपांतरित हो जाता है।
- कोबाल्ट हमारे शरीर सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित होता है, एक व्यस्क व्यक्ति के शरीर में लगभग 1 मिलीग्राम कोबाल्ट उपस्थित होता है। अधिक मात्रा में कोबाल्ट कैंसरकारक होता है।
- कोबाल्ट विटामिन B-12 का एक मुख्य घटक होता है इसलिए यह मानव पोषण के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसके अलावा कोबाल्ट हमारे शरीर में कई एंजाइम के निर्माण के लिए भी आवश्यक है।
- निकल और तांबा के खनन के दौरान कोबाल्ट को एक उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है।
- कोबाल्ट धातु पाउडर के रूप में ज्वलनशील होता है।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- प्लैटिनम धातु की जानकारी / Platinum Metal in hindi
- बेरिलियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Beryllium in Hindi
- कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi
- स्ट्रोन्शियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Strontium in Hindi
- बेरियम तत्व के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Barium Element in Hindi
- रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Radium in Hindi
- स्कैंडियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Scandium in Hindi
- इट्रियम (Yttrium) धातु के गुण, उपयोग जानकारी Yttrium in Hindi
- गैलियम (Gallium) के गुण उपयोग जानकारी Gallium in Hindi
- बिस्मथ (Bismuth) के गुण उपयोग जानकारी Bismuth in Hindi
- इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi
- नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi
- रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग जानकारी Rhodium in Hindi
- रुबिडीयम (Rubidium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Rubidium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi
- थैलियम (Thallium) के गुण उपयोग जानकारी Thallium in Hindi
- टेक्नेटियम (Technetium) के गुण उपयोग जानकारी Technetium in Hindi
- लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi
- हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi
- टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi
- रीनियम (Rhenium) के गुण उपयोग जानकारी Rhenium in Hindi
- रुथेनियम (Ruthenium) के गुण उपयोग जानकारी Ruthenium in Hindi
- सीरियम (Cerium) के गुण उपयोग जानकारी Cerium in Hindi
- नीयोडिमियम (Neodymium) के गुण उपयोग जानकारी Neodymium in Hindi