पोटैशियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Potassium in Hindi
पोटैशियम क्या है (What is Potassium)
पोटैशियम का वर्गीकरण अल्कली मेटल (Alkali Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से पोटैशियम एक तत्व है। पोटैशियम का सिंबल (K), परमाणु संख्या 19 तथा परमाणु भार 39.0983 amu होता है। पोटैशियम के परमाणु में 19 इलेक्ट्रान, 19 प्रोटॉन, 20 न्यूट्रॉन और 4 एनर्जी लेवल होते हैं। आवर्त सारणी (Periodic Table) में पोटैशियम ग्रुप 1, पीरियड 4 और ब्लॉक (S) में स्थित होता है। पोटैशियम का घनत्व 0.862 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। सामान्य तापमान पर पोटैशियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 63.38 डिग्री सेल्सियस (146.08 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 759 डिग्री सेल्सियस (1398 डिग्री फेरेनाइट) होता है।
![]() |
Potassium in Hindi |
- पोटैशियम की खोज सर हम्फ्रे दवे (Sir Humphrey Davy) ने 1807 में की थी।
पोटैशियम के गुण (Properties of Potassium in Hindi)
![]() |
Potassium Properties in Hindi |
- पोटैशियम सिल्वर रंग की चमकदार धातु होती है।
- हवा के संपर्क में आने पर पोटैशियम के ऊपर तुरंत एक सफ़ेद-ग्रे रंग की ऑक्साइड की परत जम जाती है।
- पोटैशियम एक नर्म धातु होती है, यह इतनी नर्म होती है की इसे साधारण चाकू से भी आसानी से काटा जा सकता है।
- पोटैशियम बहुत हल्की धातु होती है इसका घनत्व 0.862 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है।
- पोटैशियम रासायनिक रूप से बहुत अधिक सक्रीय तत्व है, इसलिए यह प्रकृति में कभी भी शुद्ध अवस्था में नहीं पाया जाता।
- शुद्ध पोटैशियम विधुत का बहुत अच्छा संवाहक होता है।
- पोटैशियम के पानी के संपर्क में आने पर तुरंत ही बहुत भयानक विस्फोट हो जाता है, और पोटैशियम जलने लगता है। पोटैशियम और पानी के मिलने पर हाइड्रोजन और गैस बहुत ज्यादा ऊष्मा उत्पन्न होती है, जिससे हाइड्रोजन गैस में विस्फोट हो जाता है।
- पोटैशियम के जलने पर हलके बैंगनी रंग की लौ निकलती है।
- पोटैशियम सभी एसिड और अधातुओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।
पोटैशियम के उपयोग (Uses of Potassium in Hindi)
- पोटैशियम का सबसे अधिक उपयोग उर्वरक उत्पादन में पोटैशियम क्लोराइड (KCl) के रूप में किया जाता है।
- पोटैशियम क्लोराइड का उपयोग चिकित्सा में और सेलाइन ड्रिप (Saline Drip) में भी किया जाता है।
- पोटैशियम हाइड्रोऑक्साइड (KOH) का उपयोग तरल साबुन और डिटर्जेंट के उत्पादन में किया जाता है।
- पोटैशियम जीवन के लिए आवश्यक तत्व है, पोटैशियम आयन सभी कोशिकाओं में पाए जाते है, यह कोशिकाओं में तरल और इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित रखते है।
- पोटैशियम कार्बोनेट (K2CO3) का उपयोग कांच के उत्पादन में किया जाता है।
- पोटैशियम कार्बोनेट (K2CO3) का उपयोग अग्निशमक (Fire Extinguisher) यंत्रों में किया जाता है।
- पोटैशियम नाइट्रेट (KNO3) का उपयोग उर्वरक बनाने में तथा माचिस और पटाखों में किया जाता है।
- पोटैशियम का उपयोग पोटैशियम आयन बैटरी में किया जाता है।
- पोटैशियम साइनाइड (KCN) का उपयोग स्वर्ण के खनन (Gold Mining) में किया जाता है।
पोटैशियम (Potassium) के रोचक तथ्य
- पोटैशियम पृथ्वी पर आठवाँ सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है।
- पोटैशियम हवा में उपस्थित ऑक्सीजन और नमी से बहुत ही जल्दी प्रतिक्रिया कर लेता है, इसलिए पोटैशियम को स्टोर करने के लिए इसे खनिज तेल में डुबाकर रखा जाता है।
- पोटैशियम इतनी हल्की धातु होती है की यह आसानी से पानी के ऊपर तैर सकती है।
- एक सामान्य वयस्क व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 5 ग्राम पोटैशियम का उपभोग करता है। इसके अलावा एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में लगभग 140 ग्राम पोटैशियम उपस्थित होता है।
- सामान्य आहार में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जबकि केले, आलू, नारंगी, किशमिश, सूखे मेवे, कॉफी, चॉकलेट, मशरूम आदि में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है।
- पोटैशियम का आइसोटोप Potassium-40 अल्प मात्रा में रेडियोएक्टिव होता है।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- प्लैटिनम धातु की जानकारी / Platinum Metal in hindi
- बेरिलियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Beryllium in Hindi
- कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi
- स्ट्रोन्शियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Strontium in Hindi
- बेरियम तत्व के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Barium Element in Hindi
- रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Radium in Hindi
- स्कैंडियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Scandium in Hindi
- इट्रियम (Yttrium) धातु के गुण, उपयोग जानकारी Yttrium in Hindi
- गैलियम (Gallium) के गुण उपयोग जानकारी Gallium in Hindi
- बिस्मथ (Bismuth) के गुण उपयोग जानकारी Bismuth in Hindi
- इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi
- नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi
- रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग जानकारी Rhodium in Hindi
- रुबिडीयम (Rubidium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Rubidium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi
- थैलियम (Thallium) के गुण उपयोग जानकारी Thallium in Hindi
- टेक्नेटियम (Technetium) के गुण उपयोग जानकारी Technetium in Hindi
- लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi
- हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi
- टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi
- रीनियम (Rhenium) के गुण उपयोग जानकारी Rhenium in Hindi
- रुथेनियम (Ruthenium) के गुण उपयोग जानकारी Ruthenium in Hindi
- सीरियम (Cerium) के गुण उपयोग जानकारी Cerium in Hindi
- नीयोडिमियम (Neodymium) के गुण उपयोग जानकारी Neodymium in Hindi