स्कैंडियम धातु के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Scandium in Hindi
स्कैंडियम क्या है (What is Scandium)
स्कैंडियम (Scandium) धातु का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से स्कैंडियम एक तत्व है। स्कैंडियम सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1541 डिग्री सेल्सियस (2806 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2836 डिग्री सेल्सियस (5137 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर स्कैंडियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है। स्कैंडियम का घनत्व 2.99 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। स्कैंडियम का परमाणु भार 44.9559 AMU, परमाणु संख्या 21 तथा इसका सिंबल (Sc) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में स्कैंडियम ग्रुप 3, पीरियड 4 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 21 इलेक्ट्रान, 21 प्रोटोन, 24 न्यूट्रॉन तथा 4 एनर्जी लेवल होते है।
![]() |
Scandium Metal in Hindi |
- स्कैंडियम की खोज स्वीडिश केमिस्ट लार्स फ्रेड्रिक नीलसन (Lars Fredrik Nilson) ने 1879 में की थी।
स्कैंडियम (Scandium) धातु के गुण (Properties of Scandium in Hindi)
![]() |
Scandium Metal Information in Hindi |
- स्कैंडियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की चमकदार धातु है।
- हवा के संपर्क आने पर स्कैंडियम के ऊपर हलके पिले -गुलाबी रंग की परत जम जाती है।
- स्कैंडियम धातु ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया नहीं करता।
- स्कैंडियम धातु की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है।
- स्कैंडियम धातु को बड़ी आसानी से जलाया जा सकता है, यह एक ज्वलनशील धातु होती है।
- स्कैंडियम धातु एलुमिनियम धातु के समान ही हलकी और नर्म धातु है, परन्तु इसका गलनांक एलुमिनियम के बहुत अधिक होता है।
- पानी के संपर्क में आने पर स्कैंडियम धातु हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है।
- स्कैंडियम धातु कई एसिड्स में घुल जाता है।
- स्कैंडियम विधुत और उष्मा का अच्छा संवाहक होता है।
स्कैंडियम (Scandium) मेटल के उपयोग (Uses of Scandium in Hindi)
- स्कैंडियम बहुत कीमती मेटल है, इसलिए यह व्यापक उपयोग के लिए बहुत महंगा है, इसलिए इसका अधिकतर उपयोग रिसर्च और अनुसन्धान के लिए किया जाता है।
- स्कैंडियम और एलुमिनियम मिश्रधातु का उपयोग रूस के मिग लड़ाकू विमानों में किया गया है।
- कुछ स्पोर्ट्स उपकरण जैसे उच्च क्षमता की साइकिलों के फ्रेम, गोल्फ क्लब और बेसबॉल बैट बनाने के लिए स्कैंडियम एलुमिनियम मिश्रधातु का उपयोग किया जाता है।
- कुछ बल्ब में सूरज की रौशनी (Sunlignt) जैसा प्रकाश प्राप्त करने के लिए स्कैंडियम आयोडाइट का उपयोग पारे की वाष्प के साथ किया जाता है।
- स्कैंडियम के रेडियोएक्टिव आइसोटोप स्कैंडियम-46 का उपयोग तेल शोधन में ट्रेसर के रूप में किया जाता है, तथा इसका उपयोग भूमिगत पाइपलाइन में लिकेज का पता लगाने के लिए भी किया जाता है।
स्कैंडियम (Scandium) मेटल की रोचक जानकारी
- स्कैंडियम एक दुर्लभ मेटल है, इसका उत्पादन बहुत कम मात्रा में किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत स्वर्ण (Gold) से भी कई गुना अधिक होती है। यह धरती पर पाए जाने वाले कुछ सबसे कीमती तत्वों में से एक होता है।
- पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष केवल 15-20 टन स्कैंडियम मेटल का उत्पादन किया जाता है।
- स्कैंडियम मेटल को टैंटेलम के खनन के समय एक उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है।
- स्कैंडियम पृथ्वी की तुलना में तारों में कहीं अधिक मात्रा में पाया जाता है।
- स्कैंडियम के कई यौगिक विषाक्त और कैंसरकारक होते है।
कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी
- प्लैटिनम धातु की जानकारी / Platinum Metal in hindi
- बेरिलियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Beryllium in Hindi
- कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi
- स्ट्रोन्शियम के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Strontium in Hindi
- बेरियम तत्व के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Barium Element in Hindi
- रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक जानकारी Radium in Hindi
- इट्रियम (Yttrium) धातु के गुण, उपयोग जानकारी Yttrium in Hindi
- गैलियम (Gallium) के गुण उपयोग जानकारी Gallium in Hindi
- बिस्मथ (Bismuth) के गुण उपयोग जानकारी Bismuth in Hindi
- इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi
- नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi
- रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग जानकारी Rhodium in Hindi
- रुबिडीयम (Rubidium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Rubidium in Hindi
- ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi
- थैलियम (Thallium) के गुण उपयोग जानकारी Thallium in Hindi
- टेक्नेटियम (Technetium) के गुण उपयोग जानकारी Technetium in Hindi
- लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi
- हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi
- टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi
- रीनियम (Rhenium) के गुण उपयोग जानकारी Rhenium in Hindi
- रुथेनियम (Ruthenium) के गुण उपयोग जानकारी Ruthenium in Hindi
- सीरियम (Cerium) के गुण उपयोग जानकारी Cerium in Hindi
- नीयोडिमियम (Neodymium) के गुण उपयोग जानकारी Neodymium in Hindi