बोरोन (Boron) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Boron in Hindi
बोरोन (Boron) का परिचय
बोरोन (Boron) का वर्गीकरण उपधातु (Metalloid) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से बोरोन एक तत्व है। उपधातु (Metalloid) ऐसे तत्व होते है जो धातु और अधातु दोनों के गुण प्रदर्शित करते है। बोरोन का घनत्व 2.37 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। बोरोन का सिंबल B, परमाणु संख्या 5 और इसका परमाणु भार 10.811 amu होता है। बोरोन के परमाणु में 5 इलेक्ट्रान, 5 प्रोटॉन, 6 न्यूट्रॉन और 2 एनर्जी लेवल होते है, तथा आवर्त सारणी (Periodic Table) में बोरोन, ग्रुप 13, पीरियड 2 और ब्लॉक् P में स्थित होता है। बोरोन सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 2075 डिग्री सेल्सियस (3767 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 4000 डिग्री सेल्सियस (7232 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इससे अधिक तापमान पर बोरोन, गैस अवस्था में पाया जाता है।
![]() |
Boron in Hindi |
- बोरोन की खोज फ्रेंच केमिस्ट जोसफ-लुइस गे-लस्सास (Joseph-Louis Gay-Lussac) और लुइस-जैक्वेस थेनार्ड (Louis-Jaques Thenard) तथा इंग्लिश केमिस्ट सर हम्फ्रे दवे (Sir Humphry Davy) ने 1808 में की थी।
बोरोन (Boron) के गुण
![]() |
Boron Properties in Hindi |
- बोरोन दो स्वरूपों (Allotropes) में पाया जाता है, एमोर्फोस (Amorphous) बोरोन और क्रिस्टलाइन (Crystalline) बोरोन।
- एमोर्फोस (Amorphous) बोरोन के अणु आपस में अनियमितता से जुड़े होते है, इसलिए यह पाउडर के रूप में पाया जाता है, इसका रंग गहरा भूरा होता है।
- क्रिस्टलाइन (Crystalline) बोरोन काले रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ होता है जो अत्यंत कठोर और भंगुर होता है।
- क्रिस्टलाइन (Crystalline) बोरोन, एमोर्फोस (Amorphous) बोरोन की तुलना में रासायनिक रूप से लगभग निष्क्रिय होता है।
- हवा में उपस्थित ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर बोरोन के ऊपर बोरोन ट्रायोक्साइड (B2O3) की पतली परत बन जाती है, जो ऑक्सीजन के साथ होने वाली और अधिक प्रतिक्रिया को रोक देती है।
- बोरोन साधारणतः एसिड से प्रतिक्रिया नहीं करता, परन्तु यह गर्म नाइट्रिक एसिड (HNO3) और गर्म सल्फ्यूरिक एसिड (H2SO4) से प्रतिक्रिया करता है।
- बोरोन पिघली हुई धातुओं में घुल जाता है।
- सामान्य तापमान पर बोरोन विधुत का कुचालक होता है, जबकि उच्च तापमान पर बोरोन धातुओं के समान विधुत का अच्छा सुचालक होता है।
- बोरोन रासायनिक रूप से कम सक्रीय होता है, परन्तु यह प्रकृति में शुद्ध अवस्था में नहीं पाया जाता।
बोरोन (Boron) के उपयोग
- बोरोन का उपयोग पटाखों में हरे रंग की रौशनी के लिए किया जाता है।
- बोरोन का उपयोग सिरेमिक और बोरोसिलिकेट ग्लास के उत्पादन में किया जाता है, यह ग्लास हार्ड और हीट रेसिस्टेंट होता है। इसका उपयोग फाइबरग्लास के निर्माण में भी किया जाता है।
- एमोर्फोस (Amorphous) बोरोन का उपयोग रॉकेट फ्यूल इग्नाइटर के रूप में किया जाता है।
- बोरोन का आइसोटोप बोरोन-10 में न्यूट्रॉन को अवशोषित करने की क्षमता होती है, इसलिए इसका उपयोग परमाणु रिएक्टरों में किया जाता है।
- बोरोन-10 का उपयोग न्यूट्रॉन का पता लगाने वाले उपकरणों में भी किया जाता है।
- बोरिक एसिड, बोरेक्स और बोरिक ऑक्साइड बोरोन के यौगिक है, इनका उपयोग आई ड्राप, वाशिंग पाउडर और हलके एंटीसेप्टिक में किया जाता है।
- बोरेक्स का उपयोग खाद्य संरक्षण में भी किया जाता है।
- बोरोन फिलामेंट का उपयोग एयरोस्पेस इंडस्ट्री में किया जाता है, क्योकि ये वजन में हलके और अत्यंत मजबूत होते है।
- अति शक्तिशाली मैगनेट बनाने के लिए बोरोन, लोहा और नियोबिडियम मिश्रधातु का प्रयोग किया जाता है।
- बोरोन का उपयोग सेमीकंडक्टर के निर्माण में किया जाता है।
बोरोन (Boron) की रोचक जानकारी
- बोरोन पृथ्वी की पपड़ी में 37 वॉ सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है।
- हम भोजन के माध्यम से लगभग 2 मिलीग्राम बोरोन प्रतिदिन लेते है, तथा हमारे शरीर में लगभग 18 मिलीग्राम बोरोन उपस्थित होता है।
- बोरोन पौधो के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व होता है।
- वैज्ञानिकों के द्वारा बोरोन से गठिया (Arthritis) रोग के उपचार की संभावनाएं खोजी जा रही है।