पैलेडियम (Palladium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Palladium in Hindi
पैलेडियम (Palladium) धातु का परिचय
पैलेडियम (Palladium) एक धातु है, इसका वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। पैलेडियम का घनत्व 12.02 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है, इसका परमाणु भार 106.42 AMU, परमाणु संख्या 46 तथा इसका परमाणु सिंबल (Pd) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में पैलेडियम, ग्रुप 10, पीरियड 5 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 46 इलेक्ट्रान, 46 प्रोटोन, 60 न्यूट्रॉन तथा 5 एनर्जी लेवल होते है।सामान्य तापमान पर पैलेडियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1554.9 डिग्री सेल्सियस (2830.8 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2927 डिग्री सेल्सियस (5300.6 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर पैलेडियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है।
पैलेडियम धातु की खोज इंग्लिश केमिस्ट विलियम हैड वोलस्टॉन (William Hyde Wollaston) ने 1803 में की थी।
![]() |
Palladium Metal in Hindi |
पैलेडियम (Palladium) धातु के गुण
![]() |
Palladium Metal Properties in Hindi |
- पैलेडियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की चमकदार धातु है।
- पैलेडियम धातु विधुत और उष्मा की अच्छी संवाहक होती है।
- पैलेडियम नर्म, मैलिएबल और डक्टाइल धातु है।
- साधारण तापमान पर पैलेडियम धातु अपने आयतन से लगभग 900 गुणा अधिक मात्रा में हाइड्रोजन गैस को अवशोषित कर सकती है, हाइड्रोजन अवशोषित करने पर इस धातु के आयतन में वृद्धि हो जाती है तथा यह कठोर, मजबूत और कम डक्टाइल हो जाती है, इसके अलावा इसकी विधुत संवाहकता में भी कमी आ जाती है। पैलेडियम धातु को उच्च तापमान और कम दबाव पर रखकर अवशोषित की गयी हाइड्रोजन गैस पुनः प्राप्त की जा सकती है।
- पैलेडियम धातु की जंग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है।
- साधारण तापमान पर पैलेडियम अधिकतर एसिड्स से प्रतिक्रिया नहीं करता, यह गर्म एसिड्स से प्रतिक्रिया करता है।
- पैलेडियम-धातु अम्लराज (Aqua Regia) में घुल जाता है।
- पाउडर रूप में पैलेडियम धातु अत्यधिक ज्वलनशील होती है।
- प्लैटिनम ग्रुप में पैलेडियम-धातु का सबसे कम गलनांक और सर्वाधिक रासायनिक सक्रियता होती है।
👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें, (Click here for detailed information on Periodic Table Elements in Hindi)
पैलेडियम (Palladium) धातु के उपयोग
- पैलेडियम का सबसे अधिक उपयोग वाहनों के एग्जॉस्ट में कैटेलिटिक कन्वर्टर के रूप में किया जाता है, जिससे प्रदुषण को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
- हाइड्रोजनीकरण और निर्जलीकरण प्रक्रियाओं में पैलेडियम चूर्ण का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
- पैलेडियम धातु का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है।
- स्वर्ण धातु में कुछ मात्रा में पैलेडियम मिलकर सफ़ेद-स्वर्ण बनाया जाता है।
- कभी-कभी दांतो की कैविटी भरने के लिए पैलेडियम धातु का उपयोग स्वर्ण और चांदी साथ किया जाता है।
- पैलेडियम धातु का उपयोग घड़ियों की स्प्रिंग, सर्जिकल उपकरण और इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट आदि में किया जाता है।
- इलेक्ट्रॉनिक उद्योग में पैलेडियम का उपयोग लैपटॉप, कंप्यूटर और स्मार्टफोन में किया जाता है।
- हाइड्रोजन गैस को शुद्ध करने के लिए पैलेडियम धातु का उपयोग किया जाता है।
- पैलेडियम डाई क्लोराइड भारी मात्रा में कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस को अवशोषित कर सकता है, इसका उपयोग कार्बन मोनो ऑक्साइड डिटेक्टर में किया जाता है।
- पैलेडियम लवण का उपयोग इलेक्ट्रोप्लेटिंग में किया जाता है।
पैलेडियम (Palladium) धातु की रोचक जानकारी
- पृथ्वी की पपड़ी में पैलेडियम 70 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है।
- पैलेडियम धातु की मैलिएबिलिटी स्वर्ण धातु के समान होती है।
- पैलेडियम धातु निकल, तांबा और जस्ता धातुओं के शोधन दौरान एक उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है।