रोडियम (Rhodium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Rhodium in Hindi
रोडियम (Rhodium) का परिचय
रोडियम (Rhodium) एक धातु है, इसका वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। रोडियम का घनत्व 12.4 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। सामान्य तापमान पर रोडियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1964 डिग्री सेल्सियस (3567 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 3727 डिग्री सेल्सियस (6740.6 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर रोडियम-धातु गैस अवस्था में पायी जाती है। रोडियम का परमाणु भार 102.905 AMU, परमाणु संख्या 45 तथा इसका परमाणु सिंबल (Rh) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में रोडियम, ग्रुप 9, पीरियड 5 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 45 इलेक्ट्रान, 45 प्रोटोन, 58 न्यूट्रॉन तथा 5 एनर्जी लेवल होते है।
रोडियम धातु की खोज इंग्लिश केमिस्ट विलियम हैड वोलस्टॉन (William Hyde Wollaston) ने 1803 में की थी।
![]() |
Rhodium Metal in Hindi |
रोडियम (Rhodium) धातु के गुण
![]() |
Rhodium Metal Properties in Hindi |
- रोडियम सिल्वर रंग की चमकदार और कठोर धातु है।
- रोडियम की विधुत और उष्मा संवाहकता बहुत अच्छी होती है।
- रोडियम सामान्य तापमान पर लगभग निष्क्रिय तत्व होता है, सामान्य तापमान पर रोडियम ऑक्सीजन, पानी और लगभग सभी एसिड्स से अप्रभावित होता है।
- 600 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान पर रोडियम ऑक्सीजन से धीरे-धीरे प्रतिक्रिया करता है और ऑक्साइड बनाता है।
- रोडियम गर्म सल्फ्यूरिक एसिड में घुलनशील होता है।
- रोडियम में प्रकाश के लिए उच्च परावर्तन होता है।
- रोडियम की कोई ज्ञात जैविक भूमिका नहीं है, तथा इसे एक संदिग्ध कैंसरकारक माना जाता है परन्तु इसके सभी यौगिक अत्यधिक विषाक्त और कैंसरकारक होते है।
- रोडियम का पाउडर और इसकी धूल अत्यंत ज्वलनशील और विस्फोटक होते है।
रोडियम (Rhodium) धातु के उपयोग
- रोडियम का सबसे अधिक उपयोग वाहनों के एग्जॉस्ट में कैटेलिटिक कन्वर्टर के रूप में किया जाता है, यह वाहनों की एग्जॉस्ट गैसों से निकलने वाली जहरीली गैसों को कम हानिकारक गैसों में परिवर्तित करता है।
- रोडियम में प्रकाश के लिए उच्च परावर्तन होता है, इसलिए इसका उपयोग फाइबर ऑप्टिक केबल्स, हैडलाइट रिफ्लेक्टर और ऑप्टिकल मिरर की कोटिंग करने में किया जाता है।
- रोडियम की विधुत संवाहकता बहुत अच्छी होती है, इसलिए इसका उपयोग विधुत कॉन्टैक्ट पॉइंट्स पर किया जाता है।
- नाइट्रिक एसिड और एसिटिक एसिड के निर्माण में रोडियम का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
- प्लैटिनम और पैलेडियम धातुओं साथ रोडियम का उपयोग मिश्र-धातु एजेंट के रूप में किया जाता है।
- रोडियम का उपयोग उच्च तापमान मापने वाले यंत्र थर्मोकपल (Thermocouple) में किया जाता है।
रोडियम (Rhodium) धातु की रोचक जानकारी
- पृथ्वी की पपड़ी में रोडियम 80 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है।
- रोडियम एक अत्यंत दुर्लभ धातु है, यह धातु स्वर्ण और प्लैटिनम जैसी धातुओं से भी कहीं अधिक दुर्लभ है।
- अधिकांश रोडियम को तांबा और निकल धातुओं के शोधन के दौरान एक उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है।
- यूरेनियम 235 के विखंडित परमाणु कचरे से भी रोडियम प्राप्त किया जा सकता है, परन्तु विखंडित परमाणु कचरे से रोडियम प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत कठिन और महँगी होती है।