सीज़ियम (Cesium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Cesium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

बुधवार, 14 जुलाई 2021

सीज़ियम (Cesium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Cesium in Hindi

सीज़ियम (Cesium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Cesium in Hindi


सीज़ियम (Cesium) धातु का परिचय 

सीज़ियम (Cesium) एक धातु है, इसका वर्गीकरण अल्कली मेटल (Alkali Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। सीज़ियम का परमाणु भार 132.905 Amu, परमाणु संख्या 55 तथा इसका परमाणु सिंबल (Cs) होता है। (आवर्त सारणी (Periodic Table) में सीज़ियम, ग्रुप 1, पीरियड 6 और ब्लॉक (S) में स्थित होता है,  इसके परमाणु में 55 इलेक्ट्रान, 55 प्रोटोन, 78 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। सीज़ियम का घनत्व 1.9 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। सामान्य तापमान (20 डिग्री सेल्सियस) पर सीज़ियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 28.5 डिग्री सेल्सियस (83.3 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 671 डिग्री सेल्सियस (1240 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर सीज़ियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है। 

सीज़ियम धातु की खोज जर्मन केमिस्ट रॉबर्ट बुन्सेन और गुस्तेव किर्चोफ (Robert Bunsen and Gustav Kirchhoff) ने 1860 में की थी।


Cesium-ke-gun, Cesium-ke-upyog, Cesium-ki-Jankari, Cesium-Kya-Hai, Cesium-in-Hindi, Cesium-information-in-Hindi, Cesium-uses-in-Hindi, सीज़ियम-के-गुण, सीज़ियम-के-उपयोग, सीज़ियम-की-जानकारी
Cesium Metal in Hindi


सीज़ियम (Cesium) धातु के गुण 

Cesium-ke-gun, Cesium-ke-upyog, Cesium-ki-Jankari, Cesium-Kya-Hai, Cesium-in-Hindi, Cesium-information-in-Hindi, Cesium-uses-in-Hindi, सीज़ियम-के-गुण, सीज़ियम-के-उपयोग, सीज़ियम-की-जानकारी
Cesium Metal Properties in Hindi

  • सीज़ियम स्वर्ण (Gold) के समान पिले रंग की चमकदार धातु है। 
  • सीज़ियम अत्यंत नर्म धातु है, यह इतना नरम होता है की इसे साधारण चाकू से भी आसानी से काटा जा सकता है। 
  • सीज़ियम की रासायनिक सक्रियता सभी धातुओं में सबसे अधिक होती है। 
  • सीज़ियम का गलनांक 28.5 डिग्री सेल्सियस होता है, इसलिए यह कमरे के तापमान से थोड़े अधिक तापमान पर पिघल जाती है।  
  • सीज़ियम पानी  और बर्फ के साथ हिंसक प्रतिक्रिया करता है, जिससे तुरंत ही भयानक विस्फोट हो जाता है, इस प्रतिक्रिया से फलस्वरूप सीज़ियम हाइड्रोऑक्साइड (CsOH) बनता है, जो एक सबसे अधिक प्रबल क्षार होता है। सीज़ियम की पानी से प्रतिक्रिया सोडियम, पोटैशियम और रूबिडीयम जैसे तत्वों से कहीं अधिक तीव्र और भयानक होती है। 
  • हवा में उपस्थित ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही सीज़ियम तुरंत ही ऑक्सीकृत हो जाता है, तथा आसानी से जलने लगता है। 
  • सीज़ियम एसिड्स, सल्फर, फॉस्फोरस और हैलोजन तत्वों (फ्लोरीन, क्लोरीन, ब्रोमीन और आयोडीन) के साथ भी हिंसक प्रतिक्रिया करता है। 
  • सीज़ियम सभी तत्वों में सबसे अधिक विधुत धनात्मक (Electropositive) तथा क्षारीय तत्व होता है।
  • सीज़ियम को आसानी से आयनित किया जा सकता है। 


सीज़ियम (Cesium) धातु के उपयोग 

  • सीज़ियम का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग अत्यंत सटीक परमाणु घड़ियाँ बनाने में किया जाता है, सीज़ियम-137 से बनी परमाणु घड़ियाँ 1.5 करोड़ वर्षों में 1 सेकेंड तक सटीक होती है, इन घड़ियों का उपयोग इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क तथा जीपीएस उपग्रहों में समय निर्धारण जैसे अत्यंत विशिष्ठ कार्यो में किया जाता है।  
  • सीज़ियम नाइट्रेट का उपयोग ऑप्टिकल ग्लास बनाने में किया जाता है। 
  • सीज़ियम का उपयोग गेटर के रूप में किया जाता है, गेटर ऐसी सामग्री होती है जिसका उपयोग वैक्यूम ट्यूब्स से ऑक्सीजन गैस को हटाने के लिए किया जाता है। 
  • सीज़ियम का उपयोग सोलर सेल बनाने में किया जाता है। 
  • सीज़ियम का उपयोग उत्प्रेरक प्रमोटर के रूप में किया जाता है। 
  • सीज़ियम क्लोराइड का उपयोग इलेक्ट्रॉन ट्यूब्स की संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए किया जाता है। 
  • सीज़ियम का उपयोग आयन इंजन के विकास में किया जा रहा है। 
  • सीज़ियम यौगिकों का उपयोग ड्रिलिंग फ्लूइड के रूप में जाता है। 
  • सीज़ियम के सबसे आम यौगिक सीज़ियम क्लोराइड (CsCl) और सीज़ियम नाइट्रेट (CsNO3) का उपयोग अन्य रसायनो के उत्पादन में किया जाता है। 


सीज़ियम (Cesium) धातु की रोचक जानकारी 

  • पृथ्वी की पपड़ी में सीज़ियम 47वॉ सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • सीज़ियम दूसरी सबसे कम तापमान पर पिघलने वाली धातु है। 
  • सीज़ियम हाइड्रोऑक्साइड सबसे प्रबल क्षार होता है तथा यह कांच को भी गला सका है।  
  • सीज़ियम हाथ की गर्मी से भी आसानी से पिघलाया जा सकता है, परन्तु इस धातु को कभी भी हाथों से नहीं छूना चाहिए, अन्यथा हाथों की हलकी से नमी के संपर्क में आने पर इसमें तुरंत विस्फोट हो सकता है।
  • सीज़ियम अत्यंत प्रतिक्रियाशील तत्व होता है, इसलिए इसे काँच के कैप्सूल में या खनिज तेल के अंदर स्टोर किया जाता है।
  • अधिकांश सीज़ियम का उत्पादन लिथियम उत्पादन के दौरान एक उप-उत्पाद के रूप में किया जाता है।