अमेरिसियम (Americium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Americium in Hindi
अमेरिसियम (Americium) का परिचय
अमेरिसियम (Americium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। अमेरिसियम का परमाणु भार 243 AMU, परमाणु संख्या 95 तथा सिंबल (Am) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में अमेरिसियम, ग्रुप Actinides, पीरियड 7 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 95 इलेक्ट्रान, 95 प्रोटोन, 148 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। अमेरिसियम का घनत्व लगभग 13.69 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। अमेरिसियम सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1176 डिग्री सेल्सियस (2149 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2011 डिग्री सेल्सियस (3652 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर अमेरिसियम गैस अवस्था में पाया जाता है।
अमेरिसियम की खोज अमेरिकन वैज्ञानिक ग्लेन टी. सीबॉर्ग, राल्फ ए. जेम्स, लियोन ओ. मॉर्गन और अल्बर्ट घियोरसो ( Glenn T. Seaborg, Ralph A. James, Leon O. Morgan and Albert Ghiorso) ने 1944 में की थी।
![]() |
Americium in Hindi |
अमेरिसियम (Americium) के गुण
![]() |
Americium properties in Hindi |
- अमेरिसियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की चमकदार धातु है।
- अमेरिसियम अत्यंत रेडियोएक्टिव धातु होती है, रेडियोएक्टिव होने के कारण यह अत्यंत विषैली धातु भी होती है।
- अमेरिसियम पर शुष्क हवा में धीरे-धीरे ऑक्साइड की परत जम जाती है, जिससे यह धूमिल हो जाता है।
- अमेरिसियम क्षार प्रतिरोधी होता है।
- अमेरिसियम का सबसे स्थिर समस्थानिक, अमेरिसियम -243, का आधा जीवन लगभग 7,370 वर्ष है, जिसके बाद यह अल्फा क्षय के माध्यम से नेपच्यूनियम -239 में परिवर्तित हो जाता है।
- अमेरिसियम के अधिकतर यौगिक रंगीन होते है, जैसे इसके क्लोराइड गुलाबी रंग के होते है।
अमेरिसियम (Americium) के उपयोग
- अमेरिसियम-241 से बने अमेरिसियम ऑक्साइड का उपयोग स्मोक डिटेक्टरों में किया जाता है।
- अमेरिसियम को गामा किरणों के पोर्टेबल स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- अमेरिसियम-241 का उपयोग वस्तुओँ की मोटाई को मापने के लिए भी किया जाता है।
अमेरिसियम (Americium) की रोचक जानकारी
- प्राकृतिक रूप से अमेरिसियम यूरेनियम खनिजों में अत्यंत सूक्ष्म मात्रा में पाया जाता है, जिसे एकत्रित करना लगभग असंभव होता है।
- अमेरिसियम के सभी आइसोटोप्स में अमेरिसियम-241 सबसे अधिक उपयोग में लाया जाने वाला आइसोटोप होता है, क्योकि इस आइसोटोप का आधा-जीवन 432.2 वर्षों का होता है, और इस आइसोटोप के अपेक्षाकृत शुद्ध नमूनों का उत्पादन करना आसान होता है।
- अमेरिसियम को ट्रांसयूरेनियम तत्व भी कहा जाता है।
- अमेरिसियम-241 का निर्माण प्लूटोनियम-239 पर न्यूट्रॉन की बौछार करके किया गया था।
- परमाणु संयंत्रों में अमेरिसियम की किलोग्राम मात्रा का निर्माण किया जा सकता है।
- अमेरिसियम का निर्माण परमाणु विस्फोट के समय भी होता है।