समैरियम (Samarium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Samarium in Hindi
समैरियम (Samarium) का परिचय
समैरियम (Samarium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। समैरियम का परमाणु भार 150.36 AMU, परमाणु संख्या 62 तथा सिंबल (Sm) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में समैरियम, ग्रुप Lanthanides, पीरियड 6 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 62 इलेक्ट्रान, 62 प्रोटोन, 88 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। समैरियम का घनत्व लगभग 7.52 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। समैरियम सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1072 डिग्री सेल्सियस (1962 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 1794 डिग्री सेल्सियस (3261 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर समैरियम गैस अवस्था में पाया जाता है।
समैरियम की खोज फ़्रांसीसी रसायनशास्त्री पॉल-एमिल लेकोक डी बोइसबौड्रान (Paul-Emile Lecoq de Boisbaudran ) ने 1879 में की थी।
![]() |
Samarium in Hindi |
समैरियम (Samarium) के गुण
![]() |
Samarium properties in Hindi |
- समैरियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की धातु है।
- समैरियम अत्यंत कठोर और भंगुर धातु है।
- समैरियम रासायनिक रूप से सक्रीय धातु है।
- समैरियम धातु पानी से प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है।
- समैरियम ऑक्सीजन से बड़ी आसानी से प्रतिक्रिया करता है, यह 150 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर स्वतः ही जलने लगता है।
- समैरियम कोबाल्ट (SmCo5) के साथ एक यौगिक बनाता है, जो एक शक्तिशाली स्थायी चुंबक है।
- समैरियम हल्का विषैला होता है, इसके संपर्क में आने पर आँखों और त्वचा में जलन होने लगती है।
समैरियम (Samarium) के उपयोग
- समैरियम का सबसे महत्त्वपूर्ण उपयोग शक्तिशाली चुम्बकों के निर्माण में किया जाता है, समैरियम और कोबाल्ट को मिलाकर शक्तिशाली स्थाई चुम्बक बनाये जाते है, यह चुंबक उच्च तापमान पर भी अपनी चुंबकीय क्षमता को बनाये रखते है, इसलिए इनका उपयोग माइक्रोवेव में किया जाता है, इसके अलावा इन चुम्बकों का उपयोग विधुत मोटरों में भी किया जाता है।
- समैरियम का उपयोग परमाणु रिएक्टरों में न्यूट्रॉन अवशोषक के रूप में भी किया जाता है।
- समैरियम का उपयोग कार्बन आर्क लाइट बनाने के लिए किया जाता है, जिसका उपयोग स्टूडियो लाइटिंग और प्रोजेक्टर लाइट के लिए चलचित्र उद्योग में किया जाता है।
- समैरियम का उपयोग ऑप्टिकल लेजर में उपयोग के लिए कैल्शियम-क्लोराइड क्रिस्टल को डोप करने के लिए किया जाता है।
- समैरियम का एक रेडियोधर्मी आइसोटोप, समैरियम-153, चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है। बोन कैंसर से पीड़ित मरीजों को अक्सर बहुत तेज दर्द होता है। आइसोटोप समैरियम-153, उस दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। इसे क्वाड्रामेट नामक दवा के रूप में इंजेक्ट किया जाता है।
- समैरियम मिश धातु का लगभग 1% बनाता है, मिश धातु का उपयोग लाइटर के लिए चकमक पत्थर बनाने के लिए किया जाता है।
- समैरियम ऑक्साइड (Sm2O3) का उपयोग कांच और चीनी मिट्टी की चीज़ें में किया जाता है। समैरियम ऑक्साइड को इंफ्रारेड रेडिएशन को अवशोषित करने के लिए कांच में मिलाया जाता है।
- समैरियम का उपयोग कांच को रंगने के लिए किया जाता है।
- समैरियम का उपयोग विशेष उपयोगों के लिए लेजर बनाने के लिए भी किया जाता है।
- इथेनॉल (C2H6O) के निर्जलीकरण और डिहाइड्रोजनीकरण के लिए समैरियम का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
समैरियम (Samarium) की रोचक जानकारी
- पृथ्वी की पपड़ी में समैरियम 40 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है।
- समैरियम रेयर अर्थ मेटल्स में पांचवां सबसे प्रचुर तत्व है, तथा यह टिन धातु से लगभग चार गुना अधिक मात्रा में पाया जाता है।
- समैरियम के प्राकृतिक रूप से आठ आइसोटोप पाए जाते हैं, समैरियम-144, समैरियम-147, समैरियम-148, समैरियम-149, समैरियम-150, समैरियम-152, समैरियम-153 तथा समैरियम-154, इनमें से चार आइसोटोप समैरियम-147, समैरियम-148, समैरियम-149 और समैरियम-153 रेडियोएक्टिव होते है।
- समैरियम को समैरियम ऑक्साइड (Sm2O3) को बेरियम या लैंथेनम धातु के साथ गर्म करके प्राप्त किया जा सकता है।