डिस्प्रोसियम (Dysprosium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Dysprosium in Hindi
डिस्प्रोसियम (Dysprosium) का परिचय
डिस्प्रोसियम (Dysprosium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। डिस्प्रोसियम का परमाणु भार 162.5 AMU, परमाणु संख्या 66 तथा सिंबल (Dy) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में डिस्प्रोसियम, ग्रुप लैंथेनाइड्स, पीरियड 6 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 66 इलेक्ट्रान, 66 प्रोटोन, 97 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। डिस्प्रोसियम का घनत्व लगभग 8.55 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। यह सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1412 डिग्री सेल्सियस (2574 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2567 डिग्री सेल्सियस (4653 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर डिस्प्रोसियम गैस अवस्था में पाया जाता है।
डिस्प्रोसियम की खोज फ्रेंच केमिस्ट पॉल-एमिल लेकोक डी बोइसबौड्रान (Paul-Emile Lecoq de Boisbaudran) ने 1886 में की थी।
|
Dysprosium in Hindi |
डिस्प्रोसियम (Dysprosium) के गुण
|
Dysprosium properties in Hindi |
- डिस्प्रोसियम सिल्वर रंग की चमकदार धातु है।
- डिस्प्रोसियम एक नर्म धातु है, यह इतना नर्म होता है की इसे साधारण चाकू से भी बड़ी आसानी से काटा जा सकता है।
- डिस्प्रोसियम में न्यूट्रॉन अवशोषित करने का गुण पाया जाता है।
- डिस्प्रोसियम पानी और हवा के साथ बहुत आसानी से प्रतिक्रिया करता है।
- डिस्प्रोसियम अम्लों में घुल जाता है।
- डिस्प्रोसियम में थोड़ी सी भी अशुद्धि होने पर इसके गुणों बहुत अधिक परिवर्तन आ जाता है।
डिस्प्रोसियम (Dysprosium) के उपयोग
- डिस्प्रोसियम का मुख्य उपयोग नियोडिमियम-आधारित चुम्बकों के लिए मिश्र धातुओं में किया जाता है।
- परमाणु रिएक्टरों में डिस्प्रोसियम युक्त धातु की छड़ का उपयोग नियंत्रक छड़ो के रूप में किया जाता है।
- डिस्प्रोसियम ऑक्साइड (Dy2O3), जिसे डिस्प्रोसिया भी कहा जाता है, को निकल के साथ जोड़ा जाता है और परमाणु रिएक्टर की छड़ को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक विशेष सीमेंट में प्रयोग किया जाता है।
- वैनेडियम और अन्य दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के साथ संयुक्त होने पर, डिस्प्रोसियम का उपयोग लेजर सामग्री के रूप में किया जाता है।
- डिस्प्रोसियम का उपयोग विभिन्न विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए मिश्र धातु बनाने के लिए भी किया जाता है।
- कुछ डिस्प्रोसियम मिश्र धातुओं में बहुत अच्छे चुंबकीय गुण होते हैं जो उन्हें सीडी प्लेयर में उपयोगी बनाते हैं।
- डिस्प्रोसियम आयोडाइड का उपयोग हैलाइड डिस्चार्ज लैंप में किया जाता है, यह लवण लैंप को बहुत तीव्र सफेद रोशनी देने में सक्षम बनाता है।
डिस्प्रोसियम (Dysprosium) की रोचक जानकारी
- पृथ्वी की पपड़ी में डिस्प्रोसियम 42 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है।
- डिस्प्रोसियम के सात प्राकृतिक और आठ रेडियोएक्टिव आइसोटोप पाए जाते है।
- शुद्ध धातु के रूप में डिस्प्रोसियम का उपयोग बहुत कम होता है, क्योंकि यह पानी और हवा के साथ आसानी से प्रतिक्रिया करता है।
- डिस्प्रोसियम अधिक प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले लैंथेनाइड तत्वों में से एक है, तथा यह पृथ्वी पर टिन से दोगुने से अधिक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।