हैशियम (Hassium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Hassium in Hindi
हैशियम (Hassium) का परिचय
हैशियम (Hassium) एक धातु है, इसका वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। हैशियम एक अत्यंत दुर्लभ धातु है, यह प्राकृतिक रूप से नहीं पाया जाता, इसे कृतिम रूप से परमाणु संयंत्रों में बनाया जाता है। इसकी परमाणु संख्या 108, परमाणु भार 270 AMU तथा इसका परमाणु सिंबल (Hs) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में हैशियम, ग्रुप 8, पीरियड 7 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 108 इलेक्ट्रान, 108 प्रोटोन, 157 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर हैशियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) और क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है, तथा इसका घनत्व भी अज्ञात (Unknown) है।
हैशियम धातु की खोज पीटर आर्मब्रस्टर, गॉटफ्रीड मुनज़ेनबर्ग (Peter Armbruster, Gottfried Münzenberg) ने 1984 में की थी।
|
Hassium in Hindi |
👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें, (Click here for detailed information on Periodic Table Elements in Hindi)
हैशियम (Hassium) के गुण
|
Hassium Properties in Hindi |
- हैशियम का सबसे स्थिर आइसोटोप, हैसियम-270 है, जिसका आधा जीवन लगभग 22 सेकंड है। जिसके बाद यह अल्फा क्षय के माध्यम से सीबोर्गियम -266 में परिवर्तित हो जाता है।
- हैशियम अत्यंत रेडियोएक्टिव धातु है।
- हैशियम सिल्वर सफ़ेद रंग की धातु है।
- हैशियम कृतिम रूप से बनाई जाने वाली अत्यंत दुर्लभ धातु है, जिसके अभी तक केवल कुछ ही परमाणु बनाए गए है, इसलिए पर्याप्त रिसर्च के आभाव में इसके सभी गुणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
हैशियम (Hassium) के उपयोग
- हैशियम का वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा कोई अन्य उपयोग नहीं है।