लॉरेंशियम (Lawrencium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Lawrencium in Hindi
लॉरेंशियम (Lawrencium) का परिचय
लॉरेंशियम (Lawrencium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। लॉरेंशियम का परमाणु भार 262 AMU, परमाणु संख्या 103 तथा सिंबल (Lr) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में लॉरेंशियम, ग्रुप एक्टिनाइड्स, पीरियड 7 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 103 इलेक्ट्रान, 103 प्रोटोन, 159 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। लॉरेंशियम का घनत्व अज्ञात (Unknown) है। सामान्य तापमान पर लॉरेंशियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1627 डिग्री सेल्सियस (2961 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है।
लॉरेंशियम की खोज अमेरिकन साइंटिस्ट अल्बर्ट घियोर्सो, टोरबजर्न सिक्केलैंड, अल्मोन ई-लार्श और रॉबर्ट एम लैटिमर(Albert Ghiorso, Torbjørn Sikkeland, Almon E. Larsh and Robert M. Latimer) ने 1961 में की थी।
|
Lawrencium in Hindi |
लॉरेंशियम (Lawrencium) के गुण
|
Lawrencium properties in Hindi |
- लॉरेन्सियम रेडियोएक्टिव धातु है, तथा इसके सभी आइसोटोप भी रेडियोएक्टिव होते है।
- लॉरेन्सियम का सबसे स्थिर आइसोटोप लॉरेन्सियम -262 है, इसका लगभग 4 घंटे का आधा जीवन है, जिसके बाद यह इलेक्ट्रॉन कैप्चर के माध्यम से नोबेलियम -262, या अल्फा क्षय के माध्यम से मेंडेलीवियम -258 में क्षय हो जाता है।
- लॉरेन्सियम अत्यंत दुर्लभ और कृतिम रूप से बनाया जाने वाला तत्व है, अभी तक इसके केवल कुछ ही परमाणु बनाये गए है।
- पर्याप्त रिसर्च के आभाव में लॉरेन्सियम के सभी गुणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
लॉरेंशियम (Lawrencium) के उपयोग
- बुनियादी वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा लॉरेंशियम का अन्य कोई उपयोग नहीं है।
लॉरेंशियम (Lawrencium) की रोचक जानकारी
- लॉरेन्सियम प्राकृतिक रूप से पृथ्वी की पपड़ी में नहीं पाया जाता, इसे कृतिम रूप से बनाया जाता है।
- केलिफोर्नियम पर बोरोन के आयनों की बौछार करके लॉरेन्सियम का निर्माण किया जाता है।
- लॉरेन्सियम के 11 ज्ञात आइसोटोप है, ये सभी आइसोटोप रेडियोएक्टिव होते है।