लुटीशियम (Lutetium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Lutetium in Hindi
लुटीशियम (Lutetium) का परिचय
लुटीशियम (Lutetium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। लुटीशियम का परमाणु भार 174.966 AMU, परमाणु संख्या 71 तथा सिंबल (Lu) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में लुटीशियम, ग्रुप लैंथेनाइड्स, पीरियड 6 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 71 इलेक्ट्रान, 71 प्रोटोन, 104 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। लुटीशियम का घनत्व लगभग 9.84 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। लुटीशियम सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 1663 डिग्री सेल्सियस (3025 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 3402 डिग्री सेल्सियस (6156 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर लुटीशियम गैस अवस्था में पाया जाता है।
लुटीशियम की खोज फ्रेंच केमिस्ट जॉर्जेस अर्बेन (Georges Urbain) ने 1907 में की थी।
|
Lutetium in Hindi |
लुटीशियम (Lutetium) के गुण
|
Lutetium properties in Hindi |
- लुटीशियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की कठोर धातु है।
- लुटीशियम हवा में अपेक्षाकृत स्थिर धातु है।
- लुटीशियम एसिड्स में घुल जाता है, तथा यह पानी से धीरे-धीरे प्रतिक्रिया करता है।
- लुटीशियम मेटल की धूल अत्यंत ज्वलनशील और विस्फोटक होती है।
- लुटीशियम को हल्का विषैला माना जाता है।
लुटीशियम (Lutetium) के उपयोग
- वैज्ञानिक रिसर्च के बहार लुटीशियम का बहुत कम उपयोग किया जाता है।
- ऑइल रिफाइनरियों में हाइड्रोकार्बन को क्रैक करने के लिए लुटीशियम के रेडियोएक्टिव आइसोटोप्स का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
- गैडोलिनियम गैलिम गार्नेट (जीजीजी) में डोपेंट के रूप में लुटीशियम की एक छोटी मात्रा डाली जाती है, जिसका उपयोग मेग्नेटिक बबल मेमोरी उपकरणों में किया जाता है।
- कुछ हाइड्रोजनीकरण और पोलीमराइजेशन प्रक्रियाओं में लुटीशियम उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जा सकता है।
लुटीशियम (Lutetium) की रोचक जानकारी
- लुटीशियम पृथ्वी की पपड़ी में 61 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है।
- लुटीशियम का खनन मुख्य रूप से चीन, अमेरिका, ब्राजील, भारत, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जाता है, इसके कुल विश्व भंडार लगभग 200, 000 टन होने का अनुमान है।
- लुटीशियम का सबसे आम अयस्क मोनाजाइट है।
- लुटीशियम को सबसे महंगा लैंथेनाइड तत्व माना जाता है।
- लुटीशियम के प्राकृतिक रूप से दो आइसोटोप्स पाए जाते है, लुटीशियम-175 और लुटीशियम-176, इनमे से लुटीशियम-176 रेडियोएक्टिव होता है, जिसका आधा जीवन लगभग 38 ट्रिलियन वर्ष होता है।