मेंडेलीवियम (Mendelevium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Mendelevium in Hindi
मेंडेलीवियम (Mendelevium) का परिचय
मेंडेलीवियम (Mendelevium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। मेंडेलीवियम का परमाणु भार 258 AMU, परमाणु संख्या 101 तथा सिंबल (Md) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में मेंडेलीवियम, ग्रुप एक्टिनाइड्स, पीरियड 7 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 101 इलेक्ट्रान, 101 प्रोटोन, 157 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। मेंडेलीवियम का घनत्व अज्ञात (Unknown) है। सामान्य तापमान पर मेंडेलीवियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 827 डिग्री सेल्सियस (1521 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है।
मेंडेलीवियम की खोज अल्बर्ट घियोरसो (Albert Ghiorso) और उनकी टीम ने 1955 में की थी।
Mendelevium in Hindi
|
मेंडेलीवियम (Mendelevium) के गुण
Mendelevium properties in Hindi |
- मेंडेलीवियम एक रेडियोएक्टिव धातु है।
- मेंडेलीवियम प्राकृतिक रूप से पृथ्वी की पपड़ी में नहीं पाया जाता, इसे कृतिम रूप से परमाणु रिएक्टर बनाया जाता है।
- मेंडेलीवियम का सबसे स्थिर आइसोटोप मेंडेलीवियम-258 है जिसका आधा जीवन लगभग 51.5 दिनों का है, जिसका बाद यह अल्फा क्षय के माध्यम से आइंस्टीनियम -254 में क्षय हो जाता है।
मेंडेलीवियम (Mendelevium) के उपयोग
- मेंडेलीवियम का बुनियादी वैज्ञानिक अनुसंधान के बाहर अन्य कोई उपयोग नहीं है।
मेंडेलीवियम (Mendelevium) की रोचक जानकारी
- मेंडेलीवियम के लगभग 16 आइसोटोप ज्ञात है, जिनकी संख्या Md-245 से Md-260 तक होती है, मेंडेलीवियम के ये सभी आइसोटोप्स रेडियोएक्टिव होते है।
- मेंडेलीवियम अत्यंत ही दुर्लभ तत्व है, इसके अभी तक केवल कुछ ही परमाणु बनाये गए है।
- मेंडेलीवियम का नाम महान रूसी रसायनज्ञ दिमित्री मेंडेलीव के नाम पर रखा गया था।
- मेंडेलीवियम का निर्माण आइंस्टीनियम -253 के परमाणुओं पर अल्फा कणों (हीलियम आयनों) की बौछार करके किया जाता है।
यह भी पढ़ें
लॉरेंशियम (Lawrencium) के गुण उपयोग और जानकारी Lawrencium in Hindi
नोबिलियम (Nobelium) के गुण उपयोग और जानकारी Nobelium in Hindi
फर्मियम (Fermium) के गुण उपयोग और जानकारी Fermium in Hindi
लुटीशियम (Lutetium) के गुण उपयोग और जानकारी Lutetium in Hindi
इटरबियम (Ytterbium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Ytterbium in Hindi