नोबिलियम (Nobelium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Nobelium in Hindi
नोबिलियम (Nobelium) का परिचय
नोबिलियम (Nobelium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। नोबिलियम का परमाणु भार 259 AMU, परमाणु संख्या 102 तथा सिंबल (No) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में नोबिलियम, ग्रुप एक्टिनाइड्स, पीरियड 7 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 102 इलेक्ट्रान, 102 प्रोटोन, 157 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। नोबिलियम का घनत्व अज्ञात (Unknown) है। सामान्य तापमान पर नोबिलियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 827 डिग्री सेल्सियस (1521 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है।
नोबिलियम की खोज अल्बर्ट घियोरसो (Albert Ghiorso) और उनकी टीम ने 1963 में की थी।
|
Nobelium in Hindi |
नोबिलियम (Nobelium) के गुण
|
Nobelium properties in Hindi |
- नोबिलियम एक रेडियोएक्टिव धातु है, रेडियोएक्टिव होने के कारण यह विषैला भी है।
- नोबिलियम का सबसे स्थिर आइसोटोप नोबेलियम -259 है, इसका लगभग 58 मिनट का आधा जीवन है, जिसके बाद यह अल्फा क्षय के माध्यम से फेर्मियम -255 में परिवर्तित हो जाता है।
- नोबिलियम के सभी आइसोटोप रेडियोएक्टिव होते है।
- नोबिलियम अत्यंत दुर्लभ तत्व है, जिसे कृतिम रूप से बनाया जाता है।
- पर्याप्त रिसर्च के आभाव में नोबिलियम के सभी गुणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
नोबिलियम (Nobelium) के उपयोग
- बुनियादी वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा नोबिलियम का कोई अन्य उपयोग नहीं है।
नोबिलियम (Nobelium) की रोचक जानकारी
- नोबिलियम प्रकृतिक रूप से पृथ्वी की पपड़ी में नहीं पाया जाता, इसे कृतिम रूप से बनाया जाता है, अभी तक इसके केवल कुछ ही परमाणु बनाए गए है।
- नोबिलियम का नाम स्वीडिश रसायनज्ञ, उद्योगपति और नोबेल पुरस्कारों के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर रखा गया है।
- नोबिलियम का निर्माण साइक्लोट्रॉन नामक उपकरण में क्यूरियम -244 पर कार्बन -13 के आयनों के साथ बमबारी करके किया जाता है।