थूलियम (Thulium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Thulium in Hindi
थूलियम (Thulium) का परिचय
थूलियम (Thulium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है, तथा
रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। थूलियम का परमाणु भार 168.934 AMU, परमाणु
संख्या 69 तथा सिंबल (Tm) होता है।
आवर्त सारणी (Periodic Table)
में थूलियम, ग्रुप लैंथेनाइड्स, पीरियड 6 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है।
इसके परमाणु में 69 इलेक्ट्रान, 69 प्रोटोन, 100 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल
होते है। थूलियम का घनत्व लगभग 9.32 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। यह
सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का
तापमान) 1545 डिग्री सेल्सियस (2813 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक
(उबलने का तापमान) 1950 डिग्री सेल्सियस (3542 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा
इससे अधिक तापमान पर थूलियम गैस अवस्था में पाया जाता है।
थूलियम की खोज स्वीडिश केमिस्ट थियोडोर क्लीव (Theodor Cleve) ने 1879 में
की थी।
|
Thulium in Hindi |
👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए
यहाँ क्लिक करें, (Click here for detailed information on
Periodic Table Elements in Hindi)
थूलियम (Thulium) के गुण
|
Thulium properties in Hindi |
- थूलियम सिल्वर-ग्रे रंग की चमकदार धातु है।
- थूलियम नर्म धातु है, इसे साधारण चाकू से भी बड़ी आसानी से काटा जा सकता है।
- थूलियम डक्टाइल और मैलिएबल धातु है।
- थूलियम हवा में अपेक्षाकृत स्थिर है, यह हवा में मौजूद ऑक्सीजन या अन्य पदार्थों के साथ आसानी से प्रतिक्रिया नहीं करता है।
- थूलियम पानी के साथ धीरे-धीरे और एसिड के साथ अधिक तेजी से प्रतिक्रिया करता है।
थूलियम (Thulium) के उपयोग
- थूलियम बहुत अधिक दुर्लभ और महंगा तत्व है, इसलिए थूलियम और इसके यौगिकों के बहुत कम व्यावसायिक उपयोग है।
- थूलियम-171 का उपयोग चिकित्सा उपयोग के लिए एक हल्की, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन बनाने के लिए किया जाता है।
- थुलियम लेजर बनाने है, थूलियम लेज़र उच्च तापमान पर अच्छी तरह से काम करते हैं और उन्हें कम शीतलन की आवश्यकता होती है।
- थूलियम युक्त लेज़रों का उपयोग उन उपग्रहों में किया जाता है जो पृथ्वी की तस्वीरें लेते हैं।
- थूलियम का उपयोग सर्जिकल लेजर चिकित्सा में भी किया जाता है।
- फेराइट्स नामक सिरेमिक चुंबकीय सामग्री में थूलियम का उपयोग होता है, जिसका उपयोग माइक्रोवेव उपकरणों में किया जाता है।
थूलियम (Thulium) की रोचक जानकारी
- पृथ्वी की पपड़ी में थूलियम 62 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है।
- थूलियम का एक स्थिर और 16 रेडियोएक्टिव आइसोटोप पाए जाते है।
- प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला समस्त थूलियम पूरी तरह से इसके स्थिर आइसोटोप थूलियम-169 से बना है।
- थूलियम प्रकृति में कभी भी शुद्ध रूप में नहीं पाया जाता है, यह अन्य दुर्लभ पृथ्वी के साथ खनिजों में कम मात्रा में पाया जाता है, इसे मुख्य रूप से मोनाजाइट रेत से निकाला जाता है, जिसमे लगभग 0.007 प्रतिशत थूलियम पाया जाता है।
- थ्यूलियम का उत्पादन मोनाजाइट रेत से आयन एक्सचेंज प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जाता है।
- थूलियम, प्रोमेथियम के बाद दूसरा सबसे दुर्लभ लेंथेनाइड तत्व है।