इटरबियम (Ytterbium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Ytterbium in Hindi
इटरबियम (Ytterbium) का परिचय
इटरबियम (Ytterbium) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है,
तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। इटरबियम का परमाणु भार 173.045 AMU,
परमाणु संख्या 70 तथा सिंबल (Yb) होता है।
आवर्त सारणी (Periodic Table)
में इटरबियम, ग्रुप लैंथेनाइड्स, पीरियड 6 और ब्लॉक (F) में स्थित होता है।
इसके परमाणु में 70 इलेक्ट्रान, 70 प्रोटोन, 103 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल
होते है। इटरबियम का घनत्व लगभग 6.90 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। यह
सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का
तापमान) 824 डिग्री सेल्सियस (1515 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक
(उबलने का तापमान) 1196 डिग्री सेल्सियस (2185 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा
इससे अधिक तापमान पर इटरबियम गैस अवस्था में पाया जाता है।
इटरबियम की खोज स्विस केमिस्ट जीन चार्ल्स गैलिसार्ड डी मारिग्नाको (Jean
Charles Galissard de Marignac) ने 1878 में की थी।
|
Ytterbium in Hindi |
इटरबियम (Ytterbium) के गुण
|
Ytterbium properties in Hindi |
- इटरबियम सिल्वर रंग की चमकदार धातु है।
- हवा के संपर्क में आने पर इटरबियम धीरे-धीरे ऑक्सीकृत होता है, जिससे इस पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है, जो इसे और अधिक ऑक्सीकृत होने से बचाती है।
- इटरबियम पानी के साथ धीरे-धीरे और एसिड तथा तरल अमोनिया के साथ अधिक तेजी से प्रतिक्रिया करता है।
- इटरबियम मेटल की धूल ज्वलनशील और विस्फोटक होती है।
- इटरबियम को जहरीला माना जाता है, इसके संपर्क में आने पर त्वचा और आँखों में जलन हो सकती है।
इटरबियम (Ytterbium) के उपयोग
- स्टेनलेस स्टील के यांत्रिक गुणों में सुधार के लिए इसमें इटरबियम मिलाया जाता है।
- फाइबर ऑप्टिक केबल में इटरबियम का उपयोग डोपिंग एजेंट के रूप में किया जाता है, जहां इसे एम्पलीफायर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
- दंत चिकित्सा में कुछ इटरबियम मिश्र धातुओं का उपयोग किया गया है।
- पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के लिए विकिरण स्रोत के विकल्प के रूप में इटरबियम-169 आइसोटोप का उपयोग किया जाता है।
- इटरबियम का उपयोग औद्योगिक उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
- इटरबियम उपयोग लेजर बनाने में भी किया जाता है।
- इटरबियम ऑक्साइड (Yb 2 O 3 ) का उपयोग मिश्र धातु और विशेष प्रकार के सिरेमिक और कांच बनाने के लिए किया जाता है।
इटरबियम (Ytterbium) की रोचक जानकारी
- पृथ्वी की पपड़ी में इटरबियम 45 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है।
- इटरबियम का सबसे आम अयस्क मोनाजाइट है, जो ब्राजील, भारत और फ्लोरिडा में समुद्र तट की रेत में पाया जाता है, मोनाज़ाइट में लगभग 0.03 प्रतिशत इटरबियम होता है।
- इटरबियम के लगभग 7 प्राकृतिक और 10 रेडियोएक्टिव आइसोटोप पाए जाते है।