बोरियम (Bohrium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Bohrium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

बुधवार, 12 जनवरी 2022

बोरियम (Bohrium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Bohrium in Hindi

बोरियम (Bohrium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Bohrium in Hindi


बोरियम (Bohrium) का परिचय 

बोरियम (Bohrium) का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। बोरियम का परमाणु भार 270 AMU, परमाणु संख्या 107 तथा इसका सिंबल (Bh) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में  बोरियम ग्रुप 7, पीरियड 7 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 107 इलेक्ट्रान, 107 प्रोटोन, 155 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर बोरियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है। बोरियम कृतिम रूप से बनाया जाने वाला अत्यंत दुर्लभ तत्व है इसलिए पर्याप्त रिसर्च के अभाव में इसका घनत्व, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है।

बोरियम की खोज 1981 में पीटर आर्मब्रस्टर, गॉटफ्रीड मुनजेनबर्ग और उनकी टीम (Peter Armbruster, Gottfried Münzenberg and colleagues) ने की थी। 

Bohrium-ke-gun, Bohrium-ke-upyog, Bohrium-ki-Jankari, Bohrium-Kya-Hai, Bohrium-in-Hindi, Bohrium-information-in-Hindi, Bohrium-uses-in-Hindi, बोरियम-के-गुण, बोरियम-के-उपयोग, बोरियम-की-जानकारी

बोरियम (Bohrium) के गुण 

Bohrium-ke-gun, Bohrium-ke-upyog, Bohrium-ki-Jankari, Bohrium-Kya-Hai, Bohrium-in-Hindi, Bohrium-information-in-Hindi, Bohrium-uses-in-Hindi, बोरियम-के-गुण, बोरियम-के-उपयोग, बोरियम-की-जानकारी
  • बोरियम प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर नहीं पाया जाता, इसके कृतिम रूप से बनाया जाता है।
  • बोरियम का सबसे स्थिर आइसोटोप, बोरियम-270 है, इसका आधा जीवन लगभग 1 मिनट का होता है। जिसके बाद यह अल्फा क्षय के माध्यम से ड्यूबनियम -266 में क्षय हो जाता है।
  • बोरियम  रेडियोएक्टिव धातु है, तथा  इसके सभी आइसोटोप्स भी रेडियोएक्टिव होते है।
  • अत्यधिक रेडियोएक्टिव होने के कारण बेरियम धातु अत्यंत विषैला होता है।
  • बोरियम की कोई ज्ञात जैविक भूमिका नहीं है।
  • बोरियम धातु का रंग सिल्वर-ग्रे हो सकता है।
  • पर्याप्त रिसर्च के आभाव में अभी तक बोरियम के सभी गुणों का पता नहीं लगाया जा सका है।

बोरियम (Bohrium) के उपयोग 

बोरियम  के अभी तक केवल कुछ ही परमाणु बनाये गए है, इसलिए वर्तमान में इसका बुनियादी वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा अन्य कोई उपयोग नहीं है।


बोरियम (Bohrium) की रोचक जानकारी 

  • बोरियम के 10 आइसोटोप्स पाए जाते है।
  • बिसमथ-209 के परमाणुओं पर क्रोमियम-54 के आयनों की बौछार करके बोरियम का निर्माण किया जाता है।
  • बोरियम-262 का आधा जीवन 17 सेकंड का होता है।


यह भी पढ़ें