मिटनेरियम (Meitnerium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Meitnerium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

सोमवार, 17 जनवरी 2022

मिटनेरियम (Meitnerium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Meitnerium in Hindi

मिटनेरियम (Meitnerium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Meitnerium in Hindi


मिटनेरियम (Meitnerium) का परिचय

मिटनेरियम (Meitnerium) का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। मिटनेरियम का परमाणु भार 278 AMU, परमाणु संख्या 109 तथा इसका सिंबल (Mt) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में  मिटनेरियम ग्रुप 9, पीरियड 7 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 109 इलेक्ट्रान, 109 प्रोटोन, 157 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर मिटनेरियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है। मिटनेरियम कृतिम रूप से बनाया जाने वाला अत्यंत दुर्लभ तत्व है इसलिए पर्याप्त रिसर्च के अभाव में इसका घनत्व, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है।

 

मिटनेरियम की खोज 1982 में पीटर आर्मब्रस्टर, गॉटफ्रीड मुनजेनबर्ग और उनकी टीम (Peter Armbruster, Gottfried Münzenberg and colleagues) ने की थी। 

Meitnerium-ke-gun, Meitnerium-ke-upyog, Meitnerium-ki-Jankari, Meitnerium-Kya-Hai, Meitnerium-in-Hindi, Meitnerium-information-in-Hindi, Meitnerium-uses-in-Hindi, मिटनेरियम-के-गुण, मिटनेरियम-के-उपयोग, मिटनेरियम-की-जानकारी

👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें,  (Click here for detailed information on Periodic Table Elements in Hindi)

 

मिटनेरियम (Meitnerium) के गुण 

Meitnerium-ke-gun, Meitnerium-ke-upyog, Meitnerium-ki-Jankari, Meitnerium-Kya-Hai, Meitnerium-in-Hindi, Meitnerium-information-in-Hindi, Meitnerium-uses-in-Hindi, मिटनेरियम-के-गुण, मिटनेरियम-के-उपयोग, मिटनेरियम-की-जानकारी
  • मिटनेरियम प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर नहीं पाया जाता, इसके कृतिम रूप से बनाया जाता है।
  • मिटनेरियम का सबसे स्थिर आइसोटोप, मिटनेरियम-278 है, इसका आधा जीवन लगभग 8 सेकंड का होता है। जिसके बाद यह अल्फा क्षय के माध्यम से बोरियम-274 में क्षय हो जाता है।
  • मिटनेरियम  रेडियोएक्टिव धातु है, तथा  इसके सभी आइसोटोप्स भी रेडियोएक्टिव होते है,अत्यधिक रेडियोएक्टिव होने के कारण मिटनेरियम धातु अत्यंत विषैला भी होता है।
  • मिटनेरियम की कोई ज्ञात जैविक भूमिका नहीं है।
  • वैज्ञानिको के अनुसार मिटनेरियम के गुण समूह 9 के अन्य तत्व जैसे इरीडियम से मिलते-जुलते हो सकते है।
  • पर्याप्त रिसर्च के आभाव में अभी तक मिटनेरियम के सभी गुणों का पता नहीं लगाया जा सका है।

 

मिटनेरियम (Meitnerium) के उपयोग 

बुनियादी वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा मिटनेरियम का अन्य कोई उपयोग नहीं है।

 

मिटनेरियम (Meitnerium) की रोचक जानकारी

  • मिटनेरियम के 7 आइसोटोप्स पाए जाते है
  • वैज्ञानिकों ने बिस्मथ-209 के परमाणुओं पर आयरन-58 के आयनों की बौछार की इससे एक मुक्त न्यूट्रॉन और मिटनेरियम-266 के परमाणुओं का उत्पादन हुआ, जिनका आधा जीवन लगभग 3.8 मिलीसेकेंड का था।

 

यह भी पढ़ें