सीबोर्गियम के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Seaborgium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

रविवार, 9 जनवरी 2022

सीबोर्गियम के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Seaborgium in Hindi

सीबोर्गियम के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Seaborgium in Hindi

 

सीबोर्गियम (Seaborgium) का परिचय 

सीबोर्गियम (Seaborgium) का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। इसका परमाणु भार 271 AMU, परमाणु संख्या 106 तथा इसका सिंबल (Sg) होता है। सीबोर्गियम आवर्त सारणी (Periodic Table) में  ग्रुप 6, पीरियड 7 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 106 इलेक्ट्रान, 106 प्रोटोन, 157 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर सीबोर्गियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है। सीबोर्गियम कृतिम रूप से बनाया जाने वाला अत्यंत दुर्लभ तत्व है इसलिए पर्याप्त रिसर्च के अभाव में इसका घनत्व, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है।

 

सीबोर्गियम की खोज अल्बर्ट घियोरसो (Albert Ghiorso) और उनकी टीम ने 1974 में की थी।

 

Seaborgium-ke-gun, Seaborgium-ke-upyog, Seaborgium-ki-Jankari, Seaborgium-Kya-Hai, Seaborgium-in-Hindi, Seaborgium-information-in-Hindi, Seaborgium-uses-in-Hindi, सीबोर्गियम-के-गुण, सीबोर्गियम-के-उपयोग, सीबोर्गियम-की-जानकारी


 

सीबोर्गियम के गुण (Seaborgium properties in Hindi)

Seaborgium-ke-gun, Seaborgium-ke-upyog, Seaborgium-ki-Jankari, Seaborgium-Kya-Hai, Seaborgium-in-Hindi, Seaborgium-information-in-Hindi, Seaborgium-uses-in-Hindi, सीबोर्गियम-के-गुण, सीबोर्गियम-के-उपयोग, सीबोर्गियम-की-जानकारी

  • सीबोर्गियम प्राकृतिक रूप से नहीं पाया जाता, इसे कृतिम रूप से बनाया जाता है। अभी तक इसके केवल कुछ ही परमाणु बनाए गए है।
  • सीबोर्गियम पर किए गए शोध से पता चला है कि यह ऑक्सीकरण की अवस्था VI को पसंद करता है और एक ऑक्सी-आयन SgO42- और एक यौगिक SgO2Cl2 बनाता है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार सीबोर्गियम धातु का रंग सिल्वर-ग्रे हो सकता है।
  • सीबोर्गियम एक रेडियोएक्टिव धातु है, तथा इसके सभी आइसोटोप्स भी रेडियोएक्टिव होते है।
  • रेडियोएक्टिव होने के कारण सीबोर्गियम विषैला भी होता है।
  • सीबोर्गियम की कोई ज्ञात जैविक भूमिका नहीं है।
  • सीबोर्गियम का सवसे स्थिर आइसोटोप सीबोर्गियम-271 है, इसका आधा जीवन लगभग 2 मिनट 40 सेकेंड का होता है। जिसके बाद यह अल्फ़ा क्षय के माध्यम से रदरफोर्डियम-267 में परिवर्तित हो जाता है ।
  • पर्याप्त रिसर्च के आभाव के सीबोर्गियम के सभी गुणों का पता नहीं लगाया जा सका है।

 

सीबोर्गियम के उपयोग Seaborgium uses in Hindi

सीबोर्गियम अत्यंत दुर्लभ तत्व है, इसके अभी तक केवल कुछ ही परमाणु बनाए गए है, तथा इसका आधा जीवन केवल 2.4 मिनट का है, इसलिए वर्तमान में बुनियादी वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा इसका कोई अन्य उपयोग नहीं है।

 

सीबोर्गियम (Seaborgium) की रोचक जानकारी 

  • सीबोर्गियम के 12 ज्ञात आइसोटोप्स की खोज की जा चुकी है।
  • सीबोर्गियम का निर्माण कैलिफोर्नियम -249 पर ऑक्सीजन-18 के नाभिकों की बौछार करके किया गया था, इससे सीबोर्गियम-263 के परमाणु और चार मुक्त न्यूट्रॉन उत्पन्न हुए ।
  • सीबोर्गियम-263 का आधा जीवन केवल 1 सेकंड का होता है।

 

यह भी पढ़ें