इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

इंडियम (Indium) के गुण उपयोग जानकारी Indium in Hindi

इंडियम (Indium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Indium in Hindi


इंडियम (Indium) धातु का परिचय 

इंडियम (Indium) एक धातु है, इसका वर्गीकरण अन्य धातु (Other Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। इंडियम का घनत्व 7.31 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। इंडियम का परमाणु भार 114.818 AMU, परमाणु संख्या 49 तथा इसका सिंबल (In) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में इंडियम, ग्रुप 13, पीरियड 5 और ब्लॉक (P) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 49 इलेक्ट्रान, 49 प्रोटोन, 66 न्यूट्रॉन तथा 5 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर इंडियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 156.6 डिग्री सेल्सियस (313.88 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 2072 डिग्री सेल्सियस (3762 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर इंडियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है।

इंडियम धातु की खोज जर्मन केमिस्ट फर्डिनैंड रिच और हैरोनिमस थियोडोर रिचटर  (Ferdinand Reich and Hieronymus Theodor Richter)  ने 1863 में की थी।


Indium-ke-gun, Indium-ke-upyog, Indium-ki-Jankari, Indium-in-Hindi, Indium-information-in-Hindi, Indium-uses-in-Hindi, Indium-Kya-hai, इंडियम-के-गुण, इंडियम-के-उपयोग, इंडियम-की-जानकारी
Indium Metal in Hindi

इंडियम (Indium) धातु के गुण 

Indium-ke-upyog, Indium-ki-Jankari, Indium-in-Hindi, Indium-information-in-Hindi, Indium-uses-in-Hindi, Indium-Kya-hai, इंडियम-के-गुण, इंडियम-के-उपयोग, इंडियम-की-जानकारी
Indium Metal Properties in Hindi

  • इंडियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की चमकदार धातु है। 
  • इंडियम कुछ सबसे नर्म धातुओं में से एक होती है। 
  • इंडियम धातु को कागज पर चलाने पर यह सीसा की तरह काला निशान छोड़ता है।  
  • इंडियम मैलिएबल और डक्टाइल धातु होती है। 
  • यह धातु हवा और पानी में स्थिर होती है, तथा इसकी जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है। 
  • इंडियम सामान्य तापमान पर ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया नहीं करती, यह केवल उच्च तापमान पर ही ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया करती है, और इंडियम ऑक्साइड बनाती है। 
  • इंडियम धातु उच्च तापमान पर बैंगनी रंग की लौ के साथ जलती है। 
  • इंडियम धातु एसिड्स और क्षार में घुल जाती है। 
  • इंडियम धातु को मोड़ने पर इसमें से टिन धातु  की तरह "टिन क्राई" नामक ध्वनि निकलती है, यह ध्वनि चीखने के सामान प्रतीत होती है, जिसे टिन क्राई (Tin Cry) कहा जाता है।
  • इंडियम धातु कांच से मजबूती से चिपक जाती है।  
  • इंडियम धातु विधुत और उष्मा की अच्छी संवाहक होती है। 


👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें,  (Click here for detailed information on Periodic Table Elements in Hindi)


इंडियम (Indium) धातु के उपयोग 

  • इंडियम धातु का अधिकतर उपयोग इंडियम टिन ऑक्साइड के उत्पादन में जाता है, यह एक पारदर्शी पदार्थ होता है, जो बिजली का संचालन करता है और काँच को मजबूती से पकड़ता है, इसलिए इसका उपयोग टच स्क्रीन, फ्लैटस्क्रीन टीवी और सोलर पैनल में किया जाता है।  
  • इंडियम नाइट्राइड और इंडियम फास्फाइड सेमीकंडक्टर होते है, इनका उपयोग माइक्रोचिप्स और ट्रांजिस्टर बनाने किया जाता है। 
  • इंडियम धातु की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी इसलिए इसका उपयोग विमानों और रेसिंग कारों के बेरिंग्स पर कोटिंग करने के लिए किया जाता है। 
  • इंडियम का उपयोग कम तापमान पर पिघलने वाली मिश्र धातु बनाने में किया जाता है। 
  • इंडियम धातु का उपयोग दर्पण बनाने में किया जाता है, इससे बने दर्पण चांदी से बने दर्पणों के समान ही उच्च गुणवत्ता के होते है परन्तु इनकी चमक जल्दी ख़राब नहीं होती। ऐसे दर्पणों का उपयोग बहुमंजिला इमारतों में किया जाता है। 
  • इंडियम का उपयोग रेक्टिफायर और फोटोकंडक्टर बनाने में किया जाता है। 
  • इंडियम धातु का गलनांक कम होता है इसलिए इसका उपयोग फायर स्प्रींकलर सिस्टम और फायर डोर लिंक्स बनाने में किया जाता है।  
  • परमाणु रिएक्टरों में इंडियम का उपयोग न्यूट्रॉन के प्रवाह को मापने और न्यूट्रॉन्स की निगरानी  करने के लिए किया जाता है। 
  • स्वर्ण और प्लैटिनम जैसी बहुमुल्य धातुओं धातुओं के साथ कुछ मात्रा में इंडियम धातु मिलकर मिश्रधातु बनाई जाती है।  


इंडियम (Indium) धातु की रोचक जानकारी 

  • पृथ्वी की पपड़ी में इंडियम 64 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • इंडियम धातु जस्ता धातु के उत्पादन के दौरान एक उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है।
  • इंडियम धातु को धातुओं का विटामिन कहा जाता है, अर्ताथ यह थोड़ी मात्रा में भी मिश्रधातुओं के गुणों में बड़े बदलाव कर सकता है। 
  • इंडियम धातु के उत्पादन से अधिक इसकी रिसाइक्लिंग की जाती है।  
  • इंडियम धातु और इसके यौगिकों को विषाक्त माना जाता है।